अगले 2 साल में खुलेंगे 4 हजार प्ले-वे स्कूल, सीएम खट्टर ने कहा- 2500 भवन किए गए चिन्हित
Haryana News: हरियाणा की मनोहल लाल सरकार अगले 2 साल में प्रदेश के अंदर चार हजार प्ले-वे स्कूल खोलेगी। सीएम खट्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि इन प्ले-वे स्कूलों के लिए भवन भी चिन्हित कर लिए है।
सीएम खट्टर ने बताया कि प्ले-वे स्कूलों के लिए 2500 भवन चिन्हित किए गए है, जिनमें यह प्ले-वे स्कूलों का संचालन होगा। आपको बता दें कि प्रदेश में चार हजार प्ले-वे स्कूल खोले जा चुके हैं और इनमें 40 हजार बच्चों के दाखिले भी हो चुके हैं।

इसके अलावा, मनोहर लाल सरकार ने अगले 2 सालों में और चार हजार नए प्ले-वे स्कूल खोलने का फैसल लिया है। सीएम खट्टर शनिवार को चंडीगढ़ में आडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये प्ले स्कूलों में दाखिला लेने वाले बच्चों के अभिभावकों से संवाद कर रहे थे।
इस संवाद के दौरान बच्चों के माता-पिता द्वारा दिए गए सुझावों पर सीएम खट्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां-जहां बच्चों की संख्या अधिक है, वहां कमरों की और व्यवस्था करवाई जाएं। या अन्य आंगनवाड़ियों को भी प्ले-वे स्कूल में अपग्रेड किया जाए।
सीएम खट्टर ने कहा कि सरकार द्वारा प्ले स्कूलों की जो सुविधा शुरू की गई है, उससे बच्चों को बहुत लाभ हो रहा है। पहले आंगनवाड़ियों में शिक्षा उतनी बेहतर नहीं होती थी, लेकिन अब प्ले स्कूलों में खेल के साथ-साथ बच्चों को अच्छी शिक्षा भी दी जा रही है।
बच्चों के माता-पिता ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इन स्कूलों में बच्चों को पौष्टिक भोजन, खेल की सुविधाएं इत्यादि बहुत सुविधाएं मिल रही हैं। सीएम खट्टर ने कहा कि पहले के समय में घरों में आंगन और गलियां ही हमारा खेलकूद का स्थान होता था।
लेकिन, आजकल ऐसे स्कूल समाज की जरूरत बन गए हैं। आज के आधुनिक दौर में हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले, इसलिए लोग अपने बच्चों को प्ले स्कूल में पढ़ाई के लिए भेजते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देश के उज्ज्वल भविष्य की चिंता करते हुए 3 साल की आयु से ही बच्चों के लिए खेल-खेल में शिक्षा का प्रबंध किया है। इस दौरान सीएम ने कहा कि छोटे बच्चों की देखभाल के लिए 500 क्रेच स्थापित करने का निर्णय लिया, जिनकी माताएं कामकाजी हैं।
इस दौरान सीएम खट्टर ने बताया कि अभी तक 165 क्रेच खोले जा चुके हैं और 335 क्रेच खोलने के लिए जगहों की पहचान कर ली गई है।












Click it and Unblock the Notifications