हरियाणा सरकार की उद्योगपतियों से अपील, एक-एक ITI गोद लेकर बनाएं फैक्ट्री

हरियाणा सरकार की उद्योगपतियों से अपील, एक-एक ITI गोद लेकर बनाएं फैक्ट्री

गुरुग्राम। हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश के उद्योगपतियों से अपील की है कि वो राज्य में स्थिति एक-एक आईटीआई को गोद लेकर उसे कुश फैक्ट्री बनाए। गुरुग्राम के होटल ट्राइडेंट में ईओ गुडगांव नाम के उद्यमी संगठन के साथ बैठक के दौरान उन्होंने उद्यमियों से कहा कि एक एक आईटीआई गोद लेकर फैक्ट्री बनाएं।

 Haryana governments appeal to industrialists, make a factory by adopting ITI

डिप्टी सीएम ने कहा कि हम मशीनरी ला सकते हैं, लेकिन ट्रेनर नहीं मिलते। इंडस्ट्री में 2 साल में मशीन आउट डेटेड हो जाती हैं। ऐसी मशीनों की मदद से युवाओं को प्रशिक्षित करें। जिससे कुशल लोग मिलते रहें। पहले बिजली की हाईटेंशन तारों को कनेक्ट करने वाले तकनीशियनों की कमी थी। विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी के सहयोग से 20 व्यक्तियों को प्रशिक्षण दिलवाया गया, जो आज 90-90 हजार रुपये कमा रहे हैं। एनसीआर का दायरा घटने से कई जिलों में क्षेत्र प्रतिबंध मुक्त होंगे। ऐसे में नये उद्योगों की संभावना बहुत है।

चौटाला ने कहा कि हरियाणा उद्यमी प्रोत्साहन नीति की खामियों को दूर कर नई नीति लागू करने से दो सालों में 28000 करोड़ रुपये का निवेश आया है। यह निवेश ज्यादातर मदर यूनिट में हुआ है। इनसे जुड़ी सहयोगी इकाइयां भी स्थापित होंगी और इससे रियल एस्टेट सेक्टर को भी प्रोत्साहन मिलेगा। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड, जेबीएन, एटीएल, फ्लिपकार्ट, आदित्य बिरला ग्रुप सहित कई बड़ी कंपनियां निवेश कर रही हैं। प्रदेश में स्टार्टअप, ई-व्हीकल पॉलिसी सहित चार अलग-अलग नीतियां बनाई गई हैं। एयरो डिफेंस सेक्टर भी आएगा। हिसार में देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा बनने पर एयरो डिफेंस सेक्टर वहां बसेगा। ग्लोबल कार्गो से जुड़ी चार पांच बड़ी कंपनियां प्रदेश में आ रही है। हिसार हवाई अड्डे को दिल्ली के हवाई अड्डे से जोड़ा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+