पंजाब में जलाई जा रही है पराली, हरियाणा सरकार ने NASA की सैटेलाइट इमेज की जारी

Haryana News: हरियाणा सरकार ने नासा की आधिकारिक वेबसाइट पर सैटेलाइट इमेज जारी कर पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं की असलियत बयां कर दी है। नासा की वेबसाइट में पराली जलाने के मामले पंजाब में हरियाणा से दोगुने से भी ज़्यादा दिखाई दे रहे हैं। जबकि हरियाणा में एक्टिव फायर के केस पंजाब से आधे से भी कम हैं।

पंजाब की आप सरकार का दावा है कि राज्य में धान की पराली जलाने की समस्या के समाधान के लिए कई अहम कदम उठाए गए हैं। इसके लिए सरकार की ओर से आंकड़े भी जारी किए गए हैं। पंजाब सरकार ने दावा किया है कि साल 2022 में सितंबर-अक्टूबर के दौरान 5798 पराली जलाने की घटनाएं दर्ज की गईं, जो कि 2023 में इन महीनों में घटकर 2704 हो गई है।

Manohar Lal Khattar

यह कमी करीब 53 फीसदी है। इतना ही नहीं, हरियाणा सरकार ने दावा करते हुए कहा कि पंजाब सरकार लगातार पंजाब में कम पराली जलाने का दावा करती है और दिल्ली सरकार भी हरियाणा पर ज्यादा पराली जलाने का आरोप लगाती रही है, जोकि पूरी तरह निराधार है। इसकी पुष्टि नासा की वेबसाइट पर सैटेलाइट इमेज से भी हो चुकी है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के निर्देशानुसार प्रदेश में किसानों को पराली न जलाने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है और फसल अवशेष प्रबंधन के लिए अनुदान पर उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों का नतीजा है कि प्रदेश में पराली जलाने की घटनाएं लगातार कम हो रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+