हरियाणा सरकार ने व्यापार वर्ग से जुड़े जजपा के 65 नेताओं को दी ये बड़ी जिम्मेदारी

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार की तरफ से व्यापारी वर्ग से जुड़े जननायक जनता पार्टी के 65 नेताओं को जिला स्तर पर अहम जिम्मेदारी मिली हैं। प्रदेश सरकार ने सभी 22 जिलों में पार्टी के 65 नेताओं को हरियाणा ट्रेडर्स वेलफेयर एडवाइजरी बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया हैं। इनमें अंबाला जिले में प्रवीण गुप्ता, संदीप सांगवान व सियाराम, भिवानी में लालचंद, नरेंद्र सोनी व विनोद जंडीवाल, दादरी में मनफूल शर्मा, सुनील कुमार व सुभाष द्वारा, फरीदाबाद में मनोज गोयल, सुरेश सिंगला व वेद प्रकाश को सदस्य बनाया है।

Haryana government

इसी तरह फतेहाबाद जिला में तरसेम गोयल, सरदार सुरजीत सिंह व विजेंद्र साहु, गुरुग्राम में राजकुमार गोयल, नवीन गुप्ता व ज्ञानचंद जिंदल, हिसार में गुड्डू भाई लहंगे वाला, सुंदर बंसल व तरूण गोयल, झज्जर में अमित बादली, रोहताश व मैन गुप्ता, जींद में राजमल सैनी व हर्ष मित्तल, कैथल में अशोक बंसल, जगतार माजरी कंबोज व रमेश मेहला, करनाल में चौधरी ज्ञान सिंह, चौधरी माया सिंह व जगरूप गगसिना और कुरुक्षेत्र में रणजीत सिंह लंबाना, हरजिंद्र सिंह व विजय गर्ग को हरियाणा ट्रेडर्स वेलफेयर एडवाइजरी बोर्ड को सदस्य का नियुक्त किया है।

Haryana government

इनके अलावा महेंद्रगढ़ जिले में किशोर गर्ग, राम प्रताप व जयराम सैनी, मेवात में रघुराज, वाजिद अली व तलीम हुसैन, पलवल में नरेश मेहंदीरत्ता, जितेंद्र व प्रदीप रावत, पंचकुला में सुनील कुमार, श्याम लाल अग्रवाल व वीरेंद्र पाल गर्ग, पानीपत में नवीन जागलान, सुभाष गर्ग व सुनील गुप्ता, रेवाड़ी में इंद्रजीत दुआ, घमंडी लाल गोयल व उपेंद्र सिंह, रोहतक में राजीव कुमार सुनेजा, रविंद्र व मुकेश वर्मा, सिरसा में रणवीर राणा, चंद्र जैन व सुखजिंद्र सिंह सरपंच, सोनीपत में अनिल ठेकेदार, राकेश व देवेंद्र मलिक और यमुनानगर में देवेंद्र बंसल, संदीप कुमार व मंगत राम ओबरॉय हरियाणा ट्रेडर्स वेलफेयर एडवाइजरी बोर्ड में सदस्य होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+