हरियाणा: दुष्यंत चौटाला बोले, जरूरतमंदों के फिर बनेंगे गुलाबी कार्ड

विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन चल रहा है और इस दौरान सदन में एक विधायक द्वारा राशन कार्ड संबंधी प्रक्रिया को लेकर संबंधित मंत्री से सवाल किया गया था।

Haryana Dushyant Chautala says pink cards will be made for the needy again

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने विधानसभा सत्र के दौरान सदन में एक सदस्य द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर में बताया कि जिन राशन कार्ड होल्डरों के कार्ड कटे हैं, उनकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि नियमों के मुताबिक सही पाए जाने पर उनका दोबारा राशन कार्ड बनाया जाएगा, साथ ही बकाया राशन भी दे दिया जाएगा।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बताया कि नागरिक संसाधन सूचना विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के आधार पर 8,41,817 परिवार गुलाबी कार्ड के लिए अपात्र पाए गए है। उन्होंने कहा कि इन परिवारों के राशन कार्ड दिसंबर, 2022 में बंद होने के कारण जनवरी, 2023 माह का राशन उपलब्ध नहीं कराया गया है। दुष्यंत चौटाला ने बताया कि दिसंबर, 2022 के महीने के 26.94 लाख परिवारों की तुलना में जनवरी, 2023 के महीने के लिए 31.59 लाख बीपीएल, एएवाई परिवारों को राशन आबंटित किया गया है।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने यह भी बताया कि राज्य में प्राथमिकता परिवार के रूप में एक परिवार की पहचान शामिल करने के लिए पात्रता मानदंड ग्रामीण विकास विभाग और शहरी स्थानीय निकाय द्वारा क्रमशः उनकी अधिसूचना तीन अगस्त, 2022 और 31 अगस्त, 2022 द्वारा जारी किया गया है और इसके अनुसार नागरिक संसाधन सूचना विभाग द्वारा लाभार्थियों की पहचान की गई है। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के तहत भारत सरकार द्वारा निर्धारित 3.02 लाख परिवारों को गुलाबी कार्ड (एएवाई) जारी किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+