हरियाणा के डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला बोले- बुढ़ापा पेंशन की उम्र 55 साल करने में अभी वक्त लगेगा
नारनौंद। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जजपा नेता एवं पूर्व चेयरपर्सन छन्नो देवी के घर जलपान के लिए पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि बुढ़ापा पेंशन की उम्र 60 से घटाकर 55 वर्ष करने में अभी कुछ समय लगेगा। इस बारे में दोनों पार्टी आपस में बैठकर निर्णय लेंगीं।

वहीं, नारनौंद बाईपास के निर्माण के लिए लगभग सभी बाधाएं पूरी हो चुकी है। हांसी-जींद वाया नारनौंद रेलवे लाइन की ईडीआर जो लगभग एक वर्ष से पूरी हुई है, उसे सरकार द्वारा जल्द ही परमिशन दे दी जाएगी। इन दोनों का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से परमिशन मिलते ही भारतीय रेल विभाग द्वारा किसानों को मुआवजा राशि बांट दी जाएगी। इसके अतिरिक्त माजरा प्याऊ पर क्वार्टर बनकर जो तैयार हुए हैं उनका उद्घाटन किया जाएगा। इस अवसर पर हलका प्रधान अमित बूरा, अमरजीत मलिक, सुभाष बेरवाल, राजपाल डेविड, सेवापति पानू, रामदिया लोहान, प्रदीप एडवोकेट, संजय सिंह, रामकुमार भट्ट, कुलबीर ढिल्लू व सुभाष मौजूद रहे।

इधर, विभाग ने एक पॉलिसी तैयार कर ली
हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सरकारी कॉलेजों के प्राचार्यों के लिए भी ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी लागू करने का निर्णय लिया है। उच्चतर शिक्षा विभाग ने इसके लिए पॉलिसी तैयार कर ली है। प्राचार्यों के स्थानांतरण के लिए पात्रता तिथि प्रत्येक वर्ष 31 मार्च को मानी जाएगी जबकि 30 अप्रैल को वास्तविक एवं संभावित रिक्तियों की गणना की जाएगी। पात्र प्राचार्य 1 मई से 15 मई तक 5 कॉलेजों के ऑनलाइन विकल्प भर सकेंगे, इसके बाद एक जून को स्थानांतरण आदेश जारी कर दिए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications