प्रदेश में एक्सप्रेस-वे पर जरूरत अनुसार बनाए जाएंगे एग्जिट-एंट्री प्वाइंट: दुष्यंत चौटाला

चंडीगढ़, 5 मार्च: हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने विधानसभा में सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में बताया कि प्रदेश से गुजरने वाले एक्सप्रेस-वे पर आवश्यकता अनुसार एग्जिट-वे प्वाइंट बनाए जाएंगे ताकि प्रदेश के लोगों को असुविधा न हो।

Dushyant Chautala

उन्होंने गोहाना-जुलाना रोड से गुजरने वाले निर्माणाधीन दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस-वे पर निकास-प्वाइंट बारे जानकारी दी कि उन्होंने पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से दिल्ली में मुलाकात की थी, जिसमें प्रदेश के कई प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा की थी, उनमें एक्सप्रेस-वे पर एग्जिट-वे प्वाइंट बनाने को लेकर भी चर्चा की थी। जिसमें उनका सकारात्मक रूख था। दुष्यंत चौटाला ने उक्त प्रश्न से संबंधित सदन के सदस्य को आश्वस्त किया कि अगर जरूरत पड़ी तो कनेक्टिंग रोड भी बनाया जाएगा और मजबूतीकरण भी किया जाएगा।

कैथल में मानस-अटेला रोड का जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

एक अन्य सदस्य द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में उपमुख्यमंत्री ने बताया कि कैथल विधानसभा क्षेत्र के गांव मानस से अटेला तक सड़क के कार्य को प्रशासनिक रूप से स्वीकृत कर दिया गया है और निविदा आमंत्रित करने के लिए डीएनआईटी तैयार की जा रही है, जल्द ही निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।

दुष्यंत चौटाला ने सदन के एक और सदस्य द्वारा लाडवा विधानसभा क्षेत्र में जीटी रोड से बबैन सड़क तक के हिस्से की सड़क बारे पूछे गए सवाल के उत्तर में बताया कि इस सड़क को कारपेट करने का कोई प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन नहीं है, फिर भी एक सप्ताह में इस सड़क की हालत को चैक करवा लेंगे, अगर आवश्यकता हुई तो इसको चौड़ा भी किया जाएगा और इसका मजबूतीकरण भी होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+