हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला राजस्थान के दौरे पर, बीकानेर में कार्यालय का करेंगे उद्घाटन
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला 6 सितंबर से राजस्थान के दौरे पर हैं। दुष्यंत चौटाला आठ और नौ सितंबर को जयपुर, नागौर और बीकानेर में आयोजित विभिन्न सार्वजनिक और निजी कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
जेजेपी प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह ने बताया कि दुष्यंत चौटाला 8 सितंबर को राजस्थान की राजधानी जयपुर के नागपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। वे नागौर जिले के खरनाल गांव स्थित सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज के मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।

इस दौरान डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला मंदिर के निर्माण कार्य का भी जायजा लेंगे। इसके उपरांत दुष्यंत चौटाला बीकानेर में रात्रि ठहराव करेंगे। वहीं 9 सितंबर को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला बीकानेर में कैप्टन चंद्र चौधरी खेल स्टेडियम के उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
दुष्यंत चौटाला बीकानेर में जेजेपी कार्यालय का उद्घाटन करेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। इसके अलावा वे कई निजी कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
