हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाक़ात की। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने केंद्रीय रेल मंत्री के सामने हिसार एयरपोर्ट की दिल्ली एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी के लिए महत्वपूर्ण फरुखनगर-झज्जर रेलवे लाइन को जल्द बनाने, जींद रेलवे बाईपास, बहादुरगढ़ एलिवेटेड रेल लाइन और उकलाना-नरवाना रेल कनेक्टिविटी संबधी मांग रखी।

माननीय रेल मंत्री जी ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए जल्द ही इन रेल योजनाओं पर कार्य आरंभ करने की सहमति प्रकट की।

Haryana Deputy CM Dushyant Chautala met Railway Minister Ashwini Vaishnav

इससे पहले दुष्यंत चौटाला ने कहा था कि, रेलवे ही हिसार-दिल्ली रेल कारीडोर के प्रोजेक्ट का पूरा करेगा। दिल्ली एयरपोर्ट से गुरुग्राम, फर्रखनगर, झज्जर रेल पैच रेलवे के लिए भी फायदेमंद है।

उन्होंने कहा था कि, दो एयरपोर्ट को जोड़ने के लिए बनने वाला कारीडोर रेलवे के लिए भी काफी महत्वपूर्ण होगा। इसके लिए रेलवे काफी गंभीर है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी बात हो चुकी है। उन्होंने सहमति प्रदान की है। पहले इस प्रोजेक्ट को स्टेट शेयर से पूरा करने की बात थी। अब रेलवे ही इसका पूरा खर्च वहन करने पर सहमत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+