Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

हरियाणा: उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हज़ यात्रियों को दी शुभकामनाएं

हज़ यात्रा के लिए रवाना होने वाले हरियाणा के पहले जत्थे को हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शुभकामनाएं दी हैं।

Haryana Deputy Chief Minister Dushyant Chautala wishes Haj pilgrims

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा से हज़ यात्रा पर जाने वाले सभी मुस्लिम भाइयों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने आज हज़ यात्रा के लिए रवाना होने वाले हरियाणा के पहले जत्थे को शुभकामना सन्देश दिया है। इस सन्देश में डिप्टी सीएम ने कहा है कि " मेरी दुआ है कि आपकी हज़ -यात्रा मंगलमय हो। उम्मीद है कि आप वहां से एक पैगाम लेकर आएंगे, ताकि समाज और देश में भाईचारा बना रहे।

दुष्यंत चौटाला ने यह भी कहा है कि हज पर जाने की इच्छा सब मुस्लिम भाइयों की होती है, लेकिन जाते वही हैं जिन्हें वहां से बुलावा आता है। जिन भाइयों को हज़ -यात्रा पर जाने का मौका मिला है , उनके लिए इससे बड़ी ख़ुशी की बात नहीं हो सकती कि उन्हें वहां जाकर ईबादत करने और दुआ मांगने का अवसर मिला है।

उपमुख्यमंत्री ने हज़ यात्रियों से अनुरोध किया कि वे अपने परिवार के साथ -साथ प्रदेश एवं देश में अमन एवं भाईचारे की भी दुआ करें। अल्लाह-पाक़ उनकी दुआओं को जरूर कबूल करेगा। उन्होंने दुआ की कि अल्लाह का आशीर्वाद उनका मार्गदर्शन करता रहे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+