हरियाणा CM महिला अपराध पर चिंतित, रिव्यू मीटिंग में मुख्यमंत्री की दो टूक-क्राइम बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपराधिक गतिविधियों और टारगेट किलिंग में शामिल पाए गए आपराधिक तत्वों के बारे में खुफिया जानकारी एकत्र की जाए।

Haryana CM worried about crime against women, in review meeting

हरियाणा में बढ़ते महिला अपराध को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने देर रात तक चली हरियाणा पुलिस की रिव्यू मीटिंग में कहा कि महिलाओं का शोषण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पुलिस अधिकारी ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। मुख्यमंत्री ने पुलिस के आला अधिकारियों को संगठित अपराध के खिलाफ और भी सख्त कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए कहा कि हरियाणा में लोगों के लिए सुरक्षित माहौल बनाना राज्य सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है।

खुफिया तंत्र को मजबूत करे पुलिस
मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपराधिक गतिविधियों और टारगेट किलिंग में शामिल पाए गए आपराधिक तत्वों के बारे में खुफिया जानकारी एकत्र की जाए। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और स्पेशल टास्क फोर्स नशीले पदार्थों की तस्करी, अपराध और आपराधिक तत्वों को पूरी तरह से खत्म करने के लिए जिला पुलिस इकाइयों के साथ मिलकर काम करें।

साइबर अपराध देश के लिए खतरा
सीएम ने कहा कि साइबर अपराध की बढ़ती घटनाएं चिंता का विषय है। साइबर अपराध न केवल व्यक्तियों के लिए बल्कि सार्वजनिक क्षेत्र के लिए भी खतरा बन गया है, जो कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है। नए साइबर थानों की स्थापना के अतिरिक्त पूरे पुलिस विभाग को साइबर क्राइम से उत्पन्न वर्तमान चुनौतियों से निपटने के लिए तकनीकी रूप से मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध की प्रवृत्तियों और सुरक्षा युक्तियों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए विशेष अभियान भी चलाए जाने चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+