हरियाणा: CM मनोहर लाल बोले, बलिदानों के कारण हम सभी खुली हवा में ले रहे सांस

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बंटवारे की त्रासदी झेलने वालों के बलिदानों के कारण आज हम सभी खुली हवा में साँस ले रहे है।

आज के दिन अपनी शहादत देने वाले लोगों को याद करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी, इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।

Haryana: CM Manohar Lal says we all are breathing in the open air because of the sacrifices

बता दें कि मुख्यमंत्री आज फतेहाबाद में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर पंचनद स्मारक ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव जी महाराज उपस्थित थे।

मनोहर लाल ने कहा कि आज का दिन भारत के बंटवारे का दुखद दिन है। वर्ष 1947 में भारत की आजादी की प्रक्रिया चल रही थी तो आज के दिन भारत माता की छाती पर लकीर खींच कर देश का विभाजन भी किया गया था। हमें आजादी तो मिली लेकिन इस आजादी की हमें भारी कीमत चुकानी पड़ी। आज का दिन हमें बंटवारे के कारण जान गंवाने वाले अपने पूर्वजों की याद तो दिलाता ही है। साथ ही हमें भाईचारे का संदेश भी देता है।

मनोहर लाल ने कहा कि विभाजन में भारत माता के दो टुकड़े हुए, इस त्रासदी को भुलाया नहीं जा सकता, लेकिन पूर्व की सरकारों ने कभी इस और ध्यान नहीं दिया और न ही हमारे पूर्वजों को याद किया। वह विभाजन ऐसी त्रासदी है जिस पर आजादी के बाद का लगभग आधा साहित्य भरा पड़ा है। उस पीड़ा से आहत होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के बंटवारे को 20वीं शताब्दी की सबसे बड़ी त्रासदी कहा और 15 अगस्त, 2021 को स्वतंत्रता दिवस पर आजादी के अमृत महोत्सव का शुभारंभ करते हुए इस विभाजन में अपनी जान गंवाने वाले लोगों की याद में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने की घोषणा की थी।

उस समय नरेंद्र मोदी ने कहा था कि "विभाजन की पीड़ा को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वह शी नफरत और हिंसा के कारण हमारी लाखों बहनें और भाई दर-बदर हो गये और तमाम लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। ऐसे लोगों की शहादत को याद करने के लिए स्मारक बनाए जाएंगे और उनकी शहादत को याद किया जाएगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+