CM खट्टर बोले- हुड्डा राज में रद्द हुईं 11 भर्तियां, चौटाला को जाना पड़ा जेल, हमने तो तोड़ा रैकेट

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल ने राज्‍य में भर्ती माफिया पर नकले कसने की प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और ओमप्रकाश चौटाला पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हुड्डा के राज की 11 भर्तियां रद हुई हैं। इसी तरह ओमप्रकाश चौटाला को भर्ती में गड़बड़ी के कारण जेल जाना पड़ा। हमने तो हरियाणा में भर्ती माफिया का रैकेट तोड़ा।

haryana cm manohar lal khattar target on hooda and chautala

मनोलरलाल ने कहा कि हरियाणा लोकसेवा आयोग और कर्मचारी चयन आयोग की भर्तियों में नौकरी बेचने वाले गिरोह पिछले 20-20 सालों से सक्रिय हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के राज में 11 भर्तियां हाईकोर्ट ने रद की हैं, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला भर्तियों में अनियमितताओं के चलते ही 10 साल की सजा काटकर लौटे हैं। हुड्डा और चौटाला के राज में सक्रिय इस भर्ती माफिया को हमने अपने शासन में पनपने नहीं दिया है। इस माफिया के बारे में कोई भी सूचना मिलने पर भी उसे पकड़ने के लिए विजिलेंस तथा सीआइडी को तमाम अधिकार दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आरोप, प्रदेश में 20-20 सालों से सक्रिय थे भर्ती गिरोह
मुख्यमंत्री मनोहर लाल से भर्ती माफिया की बढ़ती सक्रियता पर कहा कि हम भर्ती माफिया को समाप्‍त कर रहे हैं। मनोहर लाल ने कहा कि हम (भाजपा) ओमप्रकाश चौटाला की सरकार में साझीदार रहे हैं। हमें सब पता है। चौटाला ने गलत किया तो उन्हें जेल जाना पड़ा। इसी तरह से हमारी सरकार में आज तक हाईकोर्ट ने एक भी भर्ती रद नहीं की। जिन लोगों का चयन नहीं होता है, वह अपने-अपने तर्क के हिसाब से हाईकोर्ट में जाते हैं। भर्तियों को चुनौती देते हैं, लेकिन हमारी भर्तियों में कोई अनियमितता नहीं मिलती। यही वजह है कि पिछले सात सालों से पारदर्शी तरीके से भर्तियां की जा रही हैं।

haryana cm manohar lal khattar target on hooda and chautala

युवाओं को दी गई 85 हजार सरकारी नौकरियों की जांच का कोई औचित्य नहीं
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा अभी तक करीब 85 हजार नौकरियां दी गई हैं। इन सभी भर्तियों की जांच कराने का कोई औचित्य नहीं है। यदि किसी को किसी भर्ती विशेष पर या उम्मीदवार पर कोई संदेह है तो उसकी सूचना हमें, विजिलेंस या आयोग को दे सकता है, हम उसकी जांच कराने को तैयार हैं। मनोहर लाल ने कहा कि भर्तियों के यह गिरोह बहुत पुराने हैं। हमने इस पर प्रहार करना शुरू किया तो इन गिरोह को शरण देने वालों को तकलीफ हुई। हमने अपनी सरकार में पेपर लीक के 48 मामले पकड़े। आगे भी सभी को पकड़ेंगे। न तो किसी को छोड़ा है और न ही किसी को आगे छोड़ने वाले हैं।

मुख्यमंत्री ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रणदीप सुरजेवाला, अभय सिंह चौटाला और कुमारी सैलजा का नाम बिना बिना कहा कि विपक्ष के जिन मित्रों को हमारी भर्ती पर शक है, वह कोर्ट में दस्तावेज पेश करे। यदि कोई हमें सीधे जानकारी या दस्तावेज नहीं देना चाहता है तो वह विजिलेंस के संपर्क में आए। गुमनाम तरीके से जानकारियां दें। कोर्ट में अर्जी दायर करें। हम उनका स्वागत कर जांच कराएंगे। सिर्फ फोके तीर छोड़ने से काम नहीं चलता। उन्होंने कहा कि, भ्रष्टाचार का जहर नसों में पिछली सरकारों ने पूरी तरह से भर दिया है। हमारे मैरिट मिशन के बावजूद यदि किसी कंडीडेट को लगता है कि उसका चयन हो जाएगा, तो भी उसे यह आशंका पैदा हो जाती है कि शायद मेरी भर्ती न हो पाए। इसलिए वह कम भरोसे के अभाव में पैसे दे बैठता है। इसे बंद करने की जरूरत की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+