सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों को उनके घर द्वार पर मिल रहा: मनोहर लाल खट्टर

Haryana News: देश भर में चल रही 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' के तहत सरकारी योजनाओं व सुविधाओं का लाभ देश व प्रदेश के पात्र नागरिकों को स्वत: उनके घर द्वार पर मिल रहा है। यह बात रविवार 7 जनवरी को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कही।

उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों की भांति आज लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ते। उन्होंने कहा कि देशभर में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा उन लोगों तक पहुंचने का एक बड़ा माध्यम बन गई है जो किसी कारणवश अभी तक सरकारी योजनाओं से नहीं जुड़ पाए।

Haryana CM Manohar Lal Khattar

भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री के संकल्प को पूरा करने में यह यात्रा अहम भूमिका निभा रही है। मुख्यमंत्री आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा में भागीदारी कर रहे लोगों से संवाद कर रहे थे। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया कि यात्रा में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित कर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अवश्य उठाएं।

इतना ही नहीं, सीएम खट्टर ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा अंत्योदय के सपने को साकार कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में कारगर साबित हो रही है। इसलिए प्रति दिन यात्रा में लोगों की भागीदारी बढ़ती जा रही है। हरियाणा में अब तक 36 लाख से अधिक लोग यात्रा में भागीदारी कर चुके है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+