हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर बोले- डबल डिजिट में बढ़ रही प्रदेश की अर्थव्यवस्था

फतेहाबाद: देश भर में आज धूमधाम से आजादी की 76 वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने फतेहाबाद की पुलिस लाइन में तिरंगा झंडा फहराया। इस अवसर मुख्यमंत्री ने देश व प्रदेश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। 20 साल बाद यह दूसरा मौका होगा, जब प्रदेश के मुखिया तिरंगा फहराएंगे। इससे पहले साल 2003 में तत्कालीन मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने भी ध्वजारोहण किया था।

अंबाला में बन रहा 25 एकड़ में शहीदी स्मारक

अपने संबोधन के दौरान देश की आजादी में हरियाणा के योगदान का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि इस देश की आजादी हमें मिली नहीं है। देश के शहीदों ने अपनी कुर्बानी देकर आजादी ली है। देश की आजादी के लिए कुर्बानी का पहला उदाहरण 18 मई 1957 में अंबाला की धरती से मिलता है। इसलिए कहा जा सकता है कि देश की आजादी में हरियाणा का अपना एक महत्वपूर्ण योगदान है। इस लिए शहीदों की याद में अंबाला छावनी में करीब 25 एकड़ में शहीदी स्मारक बनाया जा रहा है।

CM Manohar Lal Khattar

डबल डिजिट में बढ़ रही हरियाणा की अर्थव्यवस्था

हरियाणा की सेवा करना हमारा धर्म है। हमने हरियाणा के लिए बहुत से कार्य किए हैं। व्यवस्था में बदलाव को स्वीकार करना थोड़ा कठिन कार्य होता है, लेकिन हमने जो व्यवस्था में बदलाव किया है। उसका हर नागरिक को लाभ मिल रहा है।

पिछली सरकारों ने गरीबी हटाओ का नारा दिया। लेकिन किसी ने गरीबी हटाने का कार्य नहीं किया। इस अमृतकाल में हमने सब की फैमिली आईडी बनाकर गरीब परिवारों की पहचान की और सरकार उनके लिए योजनाएं ला रही है। हमने करीब 12.5 लाख राशन कार्ड बनावाए। 60 वर्ष के आयु के लोगों बिना दरखास व दस्तावेज के पेंशन देने का काम किया। इसके साथ छात्रों को 5 लाख टैबलेट देने कार्य किया, जो पूरे देश में रिकॉर्ड है कि इतनी बड़ी संख्या में किसी भी राज्य में टैबलेट मुफ्त में नहीं बांटे गए। इसके साथ ही सीएम ने बताया कि हमने बुनियादी ढांचागत विकास के क्षेत्र करीब 20 हजार करोड़ की योजना का या तो शिलान्यास किया है या फिर उद्घाटन किया है।

हरियाणा की आर्थिक स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश की अर्थव्यवस्था डबल डिजिट में बढ़ रही है। इस समय हमारी पर कैपिटा इनकम 2.97 लाख है। जो देश की पर कैपिटा इनकम से बहुत ज्यादा है।

ध्वाजारोहण के पश्चात मुख्यमंत्री मनोहर ने परेड का निरीक्षण किया। तिरंगे के रंग में सजी जिप्सी में सवार होकर सीएम ने परेड का निरीक्षण किया। वहीं परेड की कमान कमांडिंग ऑफिसर लोकेश कुमार एएसपी भिवानी ने संभाली व महिला पुलिस बल दुर्गा शक्ति की कमान पीएसआई नरेश कुमारी ने संभाली। इसके बाद मुख्यमंत्री मंच की और बढ़े, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए संबोधन की शुरुआत की।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान देश के स्वतंत्रता सैनानियों के प्रति भावभीनी कृतज्ञता प्रकट की। इसके बाद उन्होंने आजादी के बाद देश की स्वतंत्रता और अंखडता के लिए शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। संबोधन के दौरान मनोहर लाल ने विभाजन विभिषिका दिवस का जिक्र करते हुए कहा कि देश में वर्षों से हम लोग आजादी का जश्न मना रहे हैं। लेकिन इससे पहले देश का विभाजन हुआ था। 15 अगस्त 2021 को प्रधानमंत्री ने लाल किला की प्रचीर से आह्वान किया की देश की आजादी व विभाजन में जो लोग शहीद हुए हैं, उनकी याद में हमें 14 अगस्त को विभाजन विभिषिका दिवस मनाना चाहिए। इससे पूर्व की किसी सरकार ने इसका जिक्र नहीं किया।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अपने देश के प्रति लगाव व देश प्रेम चलते देश में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी तरह का एक कार्यक्रम मेरी माटी मेरा देश आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत गांव -गांव के वीर जवानों के नाम जिन्होंने देश के लिए शहादत दी। उनके नाम गौरव शिलालेख पर लिखे जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा आजादी के बाद देश में कई बदलवा आए हैं। प्रधानमंत्री ने ऐसे बड़े बड़े काम किए जिनको करना चुनौती थी, लेकिन प्रधानमंत्री ने चुटकी में करके दिखाया है। चाहे वह आयोध्या में राम मंदिर निर्माण हो या फिर कश्मीर से धारा 370 व 35 ए हटाना हो। सैनिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए वन रैंक वन पेंशन लागू की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+