सरदार पटेल की जयंती पर CM खट्टर ने नेहरू पर साधा निशाना, बोले- जम्मू-कश्मीर को एक नहीं कर पाए थे पूर्व PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोमवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय में देश की एकता के प्रतीक, लौहपुरुष 'भारत रत्न' सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर सीएम ने लोगों को संबोधित किया तथा राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलवाई।

haryana cm manohar lal khattar on sardar vallabhbhai patel birth aniversary in chandigarh

सीएम खट्टर ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु पर भी बयान दिया। सीएम ने कहा है कि पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू को जम्मू कश्मीर रियासतों को एक साथ जोड़ने का काम दिया गया था, लेकिन वह इसे पूरा नहीं कर पाए। जबकि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने 562 रियासतों को एक साथ सफलता पूर्वक जोड़ दिया था।

पटेल का काम PM मोदी कर रहे पूरा

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि सरदार पटेल का अधूरा काम अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा कर रहे हैं। उन्होंने अभी धारा 370 को खत्म कर जम्मू कश्मीर देश का अभिन्न अंग बनाने का काम किया है। उन्हीं की प्रेरणा से आज के दिन को पूरे देश में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+