हरियाणा: मामन खान की रिमांड बढ़ने पर सीएम की दो टूक, कहा- ये काम कोर्ट और एजेंसी का है
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सोमवार को अंबाला में जनसंवाद करने पहुंचे। जनसंवाद कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री पत्रकारों से रुबरू हुए। इस दौरान नूंह हिंसा मामले में मामन की गिरफ्तारी को लेकर उनसे सवाल पूछा गया।
इस सीएम ने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि मामन खान का 2 दिन का रिमांड बढ़ा है, यह कोर्ट और जांच एजेंसी का काम है।

वहीं मोनू मानेसर का भाजपा सांसद के समर्थन पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जो सही निष्कर्ष पर पहुंचेगी। रविवार देर शाम को अंबाला में जन संवाद कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री पत्रकारों से रूबरू हुए थे।
वहीं मामन खान के मामले पर कांग्रेस हरियाणा सरकार का फेलियर बता रही है। मामन खान की गिरफ्तारी को राजनैतिक द्वैष बता रही है। कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान और पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने संयुक्त रूप से नूंह हिंसा की सिटिंग जज से न्यायिक जांच कराए जाने की मांग की है। हलांकि नूंह में मामन की गिरफ्तारी के बाद माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। वहां अब भी इंटरनेट सेवाएं बंद हैं।












Click it and Unblock the Notifications