सीएम खट्टर ने मेजर आशीष के शहादत पर जताया दुख, कहा- हमेशा याद रखा जायेगा बलिदान

कश्मीर के अनंतनाग में बीते 13 सितंबर को अपने प्राण न्यौछावर करने वाले मेजर आशीष धौंचक का आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। पैतृक गांव बिंझौल में हुए अंतिम संस्कार में जनसैलाब उमड़ पड़ा।

मेजर आशीष धौंचक को सेना की टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी दी और राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मेजर आशीष को श्रद्धांजलि देते हुए अपना शोक संदेश भेजा।

Manohar Lal Khattar

मुख्यमंत्री के शोक संदेश को उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने पढ़ा और मुख्यमंत्री की तरफ से पुष्पचक्र अर्पित कर मेजर को नमन किया। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि हरियाणा सरकार दुख की इस घड़ी में मेजर आशीष के परिवार के साथ खड़ी है।

मां भारती के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले मेजर आशीष के बलिदान को हमेशा याद रखा जायेगा। उनके इस सर्वोच्‍च बलिदान के लिए देश सदैव उनका ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चला रही है।

शुक्रवार सुबह सेना वाहन के जरिए उनके पार्थिव शरीर को टीडीआई स्थित उनके घर पर अंतिम दर्शन के लिए लाया गया। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को बिंझौल ले जाया गया। उनकी अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए और जगह जगह उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प वर्षा की गई।

स्कूली बच्चों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। सेना की ओर से लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किए। पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज सहित अन्य गणमान्यों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+