चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद हरियाणा को CM मनोहर लाल बोले- 'वाह! मजा आ गया... '
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने भारत देश के चंद्रयान-3 ने सफल लैंडिंग कर चांद पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि चंद्रमा पर लैंडिंग से हर भारतीय गौरवान्वित है।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने हर पल वैज्ञानिकों का मनोबल बढ़ाया और उन्हें प्रोत्साहित व प्रेरित किया है।

वहीं वीडियो संदेश में सीएम खट्टर ने कहा कि, अरे वाह! मजा आ गया। आज देखो आज चांद और हमारे नजदीक आ गया। बहुत खुशी की बात है, बहुत हर्षोल्लास हो रहा है कि आज चांद पर हमारा तिरंगा लहरा रहा है।
सीएम ने कहा कि, आज हमारा चंद्रयान-3 चांद पर उतरकर भारत की उपस्थिति दर्ज करा रहा है। इस महान अवसर पर बधाई देते हुए और इसरो और वैज्ञानिकों के प्रति कृतज्ञता जाहिर करता हूं। उनके कौशल, साहस और बुद्धिमत्ता के कारण ही हम आकाश में ऊंची उपलब्धि हासिल कर पाए हैं।
सीएम ने कहा कि, यह सफलता हमारी ही नहीं बल्कि पूरे मानव समुदाय की चांद पर एक छलांग है। आज पीएम मोदी विशेषरूप से बधाई के पात्र हैं। उन्होंने हर पल वैज्ञानिकों का मनोबल बढ़ाया है और प्रेरित किया है और उन्हें विश्वास दिलाया है कि इस मिशन मून में पूरा देश उनके साथ है। यह सफलता अंतरिक्ष विज्ञान में हमारे लिए नए दरवाजे खोलने जा रही है। ये मिशन हमें और भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। यह पीएम मोदी के भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए उनके सपने को साकार करने वाला है। मैं अपने वैज्ञानिकों के समर्पण, मेधा और मेहनत की फिर से सराहना करता हूं और भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।












Click it and Unblock the Notifications