हरियाणा: सीएम खट्टर का ऐलान, 10,000 एकड़ में अरावली सफारी पार्क बनाया जाएगा
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा भवन, दिल्ली में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि गुरुग्राम और नूँह ज़िले में 10,000 एकड़ में अरावली सफारी पार्क बनाया जाएगा।
इसके लिए सम्बंधित विभागों से सात दिनों में सभी औपचारिकताएँ पूरी करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि यह विश्व की सबसे बड़ी जंगल सफारी बने इसके लिए चरणबद्ध तरीके से काम होगा और यह प्रोजेक्ट 3 फेज में पूरा होगा। इसमें जानवरों की स्वदेशी प्रजातियों के अलावा यहां कि जलवायु में रह सकने वाले विदेशों से लाए जा सकने वाले जानवरों पर भी अध्ययन किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि राखी गढ़ी संग्रहालय का डिजाइन जल्द फाईनल होगा। सिंधु घाटी सभ्यता का पुरातत्व महत्व का यह स्थल पर्यटकों के लिए और कैसे आकर्षण का केंद्र बने इस पर भी आज चर्चा की गई।
सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी निलंबित
वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कड़ा रूख अपनाते हुए काम में कोताही बरतने के लिए सिरसा के सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी संदीप कुमार को निलंबित किया तथा सर्विस रूल 7 के तहत कार्रवाई करने के भी आदेश दिए। यह कार्रवाई सीएम विंडो पर दर्ज कराई गई शिकायत के संबंध में की गई।












Click it and Unblock the Notifications