हरियाणा: CM खट्टर ने कहा, पानी का सुचारू प्रवाह सरकार की प्राथमिकता

हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान प्रश्नकाल सीएम खट्टर ने पानी से जुड़ी समस्याओं को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब दिए।

Haryana: CM Khattar says smooth flow of water is the priority of the government

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सरस्वती नदी के किनारों को ऊंचा उठाने और आस-पास के रिहायशी इलाकों में बाढ़ के पानी को रोकने के लिए सरकार कदम उठा रही है। पानी का सुचारू प्रवाह सरकार की प्राथमिकता है। यदि कहीं पानी के प्रवाह में बाधा आ रही है, तो उसकी जांच करवा कर उसे ठीक किया जाएगा।

मुख्यमंत्री आज हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान प्रश्नकाल के दौरान कुरूक्षेत्र जी.टी रोड से झांसा तक सरस्वती नदी पर निर्मित पुलों की संख्या, रिहायशी इलाकों में पानी भरने के संबंध में लगाए गए प्रश्न के उत्तर में बोल रहे थे।

मनोहर लाल ने कहा कि सरस्वती नदी पर जी.टी रोड, कुरुक्षेत्र से झांसा रोड तक बने पुलों में से अधिकतर पुल अवैध हैं। 8 पुल तो वर्ष 2010 से पहले के बने हुए हैं। एक पुल तो वर्ष 2014-15 में बना। यह पुल ग्रामीणों की मांग पर ही बनाये गए थे। लेकिन अब कहीं यदि पानी के प्रवाह में बाधा आ रही है और क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होती है, तो उसे ठीक किया जाएगा और ग्रामीणों तथा जनप्रतिनिधियों की मांगों को भी ध्यान में रखा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+