हरियाणा CM ने अधिकारियों की लगाई ड्यूटी, अब हर रोज पब्लिक को देना होगा 2 घंटे टाइम
सीएम खट्टर ने अधिकारियों को अब हर रोज 2 घंटे ( सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 तक) पब्लिक से रूबरू होने के आदेश दिए हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री बजट पेश करने के बाद एक्टिव मोड में दिखाई दे रहे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर डिविजनल कमिश्नर और जिला उपायुक्तों की बैठक में काफी एक्टिव दिखे। सीएम ने बैठक में अधिकारियों की पब्लिक डीलिंग के लिए ड्यूटी लगाई। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को अब हर रोज 2 घंटे ( सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 तक) पब्लिक से रूबरू होना पड़ेगा। इस दौरान सरकार की ओर से इन 2 घंटों में कोई वीडियो कॉन्फ्रेंस या बैठक भी नहीं आयोजित की जाएगी।
बजट योजनाओं पर मंथन
मीटिंग में सीएम ने कहा कि पिछला वित्तीय वर्ष अभी खत्म हो रहा है। अगले वित्त वर्ष 2023- 24 का बजट पास हुआ उसकी योजना और हमारे संकल्पों को लेकर अधिकारियों के साथ मंथन किया। सीएम ने मीटिंग के बाद बताया कि कई सरकार की योजनाएं जैसे परिवार पहचान पत्र (PPP) , मेरी फसल मेरा ब्योरा, स्वामित्व योजना पर भी अधिकारियों के साथ चर्चा की।
गिरदावरी का टाइम फिक्स
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मीटिंग में अगले 15 दिन में स्पेशल गिरदावरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मई महीने में खराब फसल का मुआवजा बांटने का काम हो पूरा हो चुका है। हाल ही में खराब हुए मौसम के दौरान हुए फसलों के नुकसान को लेकर होने वाली स्पेशल गिरदावरी में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने की सीएम ने अधिकारियों को हिदायत दी।
संस्थाओं को पैसा दें अधिकारी
मीटिंग में मुख्यमंत्री की अधिकारियों की स्थानीय संस्थाओं को स्वायत्तता और बजट देने पर भी बात हुई। सीएम ने स्थानीय संस्थाओं का बचा हुआ पैसा 31 मार्च तक उनको देने के निर्देश दिए।ग्राम स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाने के लिए 200 करोड़ रुपए के बजट मंजूर होने की सीएम ने जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि जिस गांव में कोई इस कम्युनिटी सेंटर नहीं वहां कम्युनिटी सेंटर खोलने के लिए भी प्रस्ताव मंगाने की भी बात हुई है।












Click it and Unblock the Notifications