हरियणाा के CM खट्टर ने करनाल ​में किया कई परियोजनाओं का उद्घाटन, जानिए इन्हें

करनाल. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल करनाल के दो दिन के दौरे पर है। अपने दौरे के पहले दिन मुख्यमंत्री सहकारी चीनी मिल के पेराई सत्र के शुभारंभ समारोह में भाग लिया। साथ ही कई अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया। वहीं शहर के वार्ड 16 स्थित गप्पू वाला बाग स्थल पर करनाल स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से करीब चार एकड़ में बनाए गए मिनी खेल स्टेडियम को उड़न सिख सरदार मिल्खा सिंह खेल मैदान का नाम देने की घोषणा की और कहा कि खेल मैदान के गेट पर उनकी एक प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

Haryana Chief Minister Manohar Lal inaugurated many projects in Karnal, know them

योग की कक्षाओं के लिए बनेगा योगा शैड
मुख्यमंत्री ने इसके साथ लगती करीब ढ़ाई एकड़ भूमि पर सामुदायिक केन्द्र व इसके प्रथम तल पर लाइब्रेरी बनाने की भी घोषणा की और कहा कि खेल मैदान के एक कोने पर योगा शैड बनाया जाएगा। इसमें योग कक्षाएं लगेंगी।इसके अतिरिक्त यह भी घोषणा की कि करनाल से सटे कैलाश गांव में उपलब्ध सात एकड़ जमीन पर, करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से हाकी का एस्ट्रोट्रफ मैदान बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस खेल मैदान के आसपास गरीब व मध्यम वर्ग की घनी आबादी है, उनकी सुविधा के लिए इस वार्ड के पार्षद या मेयर जो भी मांग करेंगे, उसे भी पूरा करेंगे।

इन परियोजनाओं का भी किया उद्घाटन
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में केएससीएल की ओर से करीब आइ करोड़ 22 लाख रूपये की लागत से तैयार मिनी खेल स्टेडियम, अटल पार्क का सौंदर्यकरण, विभिन्न सड़कों का सुदृढ़ीकरण तथा फुटपाथों पर टेक्टाइल से निर्माण कार्य सहित चार परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा अब खेलों का हब बन गया है, यहां खिलाड़ियों के लिए हर संभव सुविधाएं जुटाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों ओलंपिक खेलों में इस प्रदेश के होनहार खिलाड़ियों ने मेडल जीत कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया था। इन खेलों में देशभर के खिलाड़ियों ने जितने मैडल जीते थे, उनमें 40 प्रतिशत हरियाणा के खिलाड़ियों के थे।

Haryana Chief Minister Manohar Lal inaugurated many projects in Karnal, know them

अभ्यास मैच का शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने मिनी खेल स्टेडियम में बनाए गए वालीबाल कोर्ट में खिलाड़ियों के अभ्यास मैच का शुभारम्भ किया। वालीबाल पर आटोग्राफ दिया। इसी प्रकार हाकी के मैदान मौजूद हाकी खिलाडिय़ों से संवाद कर हाकी पर आटोग्राफ दिया और हाकी से एक गेंद खेलकर इस खेल का भी शुभारम्भ किया।

मुख्यमंत्री ने हर वर्ग की भलाई के लिए काम किया
सांसद संजय भाटिया ने इस क्षेत्र के नागरिकों को मिनी खेल स्टेडियम की बधाई दी और कहा कि बीते साठ-सत्तर साल में पिछली सरकारें जो नहीं कर सकी, वो सब मौजूदा सरकार ने कर दिखाया है। प्रदेश के खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश के हर वर्ग की भलाई के लिए काम किया है। आज जिस मिनी स्टेडियम में कार्यक्रम हो रहा है, कभी यहां गंदगी का आलम था और आज एक साफ-सुथरा वातावरण दिखाई दे रहा है। प्रदेश और देश को स्वच्छ बनाना, भाजपा सरकार की प्राथमिकता रही है।

ये लोग रहे मौजूद
मेयर रेनू बाला गुप्ता ने मुख्यमंत्री, खेल मंत्री और सांसद का स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा, उपायुक्त निशांत कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक गंगा राम पुनिया, निगम आयुक्त डा. मनोज कुमार, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, सीनियर डिप्टी मेयर राजेश अग्घी, डिप्टी मेयर नवीन कुमार, पार्षद रजनी परोचा, रामचन्द्र काला, राजेन्द्र सिरसी, गिन्नी विर्क, युद्धवीर सैनी व अमनदीप सिंह चावला मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+