विवाद खत्म करने को खंभे लगाकर चिह्नित करेंगे हरियाणा की सीमा: दुष्यंत चौटाला
पंचकुला, 5 मार्च: पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश व राजस्थान से लगती हरियाणा की सीमा पर खंभे लगाकर सीमांकन किया जाएगा। विधानसभा के बजट सत्र में यह जानकारी देते हुए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि पानीपत में सीमांकन के लिए खंबे लगाने का काम शुरू हो चुका है। सीमांकन का काम सर्वे आफ इंडिया की ग्लोबल पोजिस¨नग सिस्टम (जीपीएस) रिपोर्ट के आधार पर किया जाएगा। पानीपत से हरियाणा उत्तर प्रदेश सीमा पर पिलर लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

दुष्यंत ने यह जानकारी समालखा से कांग्रेस विधायक धर्म सह छौक्कर के सवाल के जवाब में दी। छौक्कर ने बताया कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच यमुना नदी के बहाव के कारण अनेक भू-विवाद लंबित हैं। ये विवाद यमुनानगर से लेकर पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद और पलवल तक हैं।












Click it and Unblock the Notifications