हरियाणा: 26 फरवरी को करनाल में होगा जेजेपी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का महासम्मेलन

Haryana: A grand convention of JJP intellectual cell will be held in Karnal on February 26

जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) का बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ 26 फरवरी को करनाल में महासम्मेलन करेगा। जेजेपी बुद्धिजीवी सेल के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. रणधीर चीका ने बताया कि इस महासम्मेलन में हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। वहीं पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. केसी बांगड़ विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। यह महासम्मेलन करनाल स्थित डिवाइन रिजॉर्ट में होगा।

प्रो. रणधीर चीका ने बताया कि करनाल में होने वाले इस महासम्मेलन में प्रदेशभर से जेजेपी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ से जुड़े पदाधिकारी व अन्य बुद्धिजीवी लोग शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ सेवानिवृत्त न्यायाधीश, साहित्य, कला, सिनेमा, लेखन, संगीत, खेल संघ, सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक व्यापारिक संस्थाएं, खिलाड़ी, विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रमुख आदि के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि महासम्मेलन में प्रदेश के मौजूदा हालातों और भविष्य के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की जाएगी। महासम्मेलन में संगठन मजबूती पर भी पूरा बल दिया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर पार्टी द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है। महासम्मेलन में विभिन्न पदाधिकारियों और प्रबुद्ध लोगों को आमंत्रित करने के लिए बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष विभिन्न जिलों का दौरा कर बैठकें करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+