हरीश राव ने भाजपा बोला हमला- तेलंगाना के लोग 'काले कानून' वाली पार्टी का समर्थन नहीं करेगी
तेलंगाना विधान सभा चुनाव के पहले राज्य की सत्ताधारी पार्टी बीआरएस ने अपना चुनाव अभियान तेज कर दिया है। इसके साथ ही विपक्षी पार्टियों पर बीआरएस ने हमले भी तेज कर दिया है। वित्त और स्वास्थ्य मंत्री टी हरीश राव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि तेलंगाना के लोग उस पार्टी का समर्थन करेंगे जिस पर वे विश्वास करते हैं, न कि उस पर जो 'काले कानून' और जमीली चुनाव (वन नेशन वन इलेक्शन) शुरू कर रही है।

हुस्नाबाद में केसीआर की कैबिनेट के मंत्री हरीश राव ने कहा कि यहां की जनता उन नेताओं का समर्थन करेंगी जिन्होंने उन्हें पीने और सिंचाई का पानी दिया ना कि उन्हें जिन्होंने किसानों के लिए समस्या उत्पन्न की।
भााजपा पर लगाया ये आरोप
इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी को पता है कि वो पांचोंं चुनावी राज्यों में वो हारने वाली है इसलिए वह जमीली चुनाव का मुद्दा उठा रही है लेकिन तेलंगाना के लोगों ने रिकॉर्ड तीसरी बार केसीआर को मुख्यमंत्री चुनने की स्व-घोषणा की है।
मतदाताओं से की वोट की अपील
हुस्नाबाद के मतदाताओं से अपील की कि वो ये सुनिश्चिम करें कि विधायक वी. सतीश कुमार आगामी विधानसभा चुनावों में जीत की हैट्रिक हासिल करें।
मंदिर के नवीनीकरण की आधारशिला रखी
वहीं दिन में वित्ती मंत्री हरीश राव ने सीतारामचंद्र स्वामी मंदिर के नवीनीकरण की आधारशिला भी रखी, जिसे हुस्नाबाद मंडल के पोट्टीपल्ली में 40 लाख की अनुमानित लागत से बनाया जा रहा है।
केसीआर एक सच्चे हिंदू हैं
इस अवसर पर उन्होंने कीा केसीआर एक सच्चे हिंदू हैं। देश में उनसे बड़ा कोई हिंदू नहीं है। उन्होंने राज्य में कई मंदिरों के जीर्णोद्धार का श्रेय राव के दूरदर्शी नेतृत्व को दिया।












Click it and Unblock the Notifications