प्रयागराज पहुंचे हार्दिक पटेल, बोले- रेलवे भर्ती के छात्रों के साथ हुआ अन्याय

प्रयागराज, 29 जनवरी: RRB-NTPC की परीक्षा रद्द होने के बाद मचे घमासान के बीच गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल शनिवार को प्रयागराज पहुंचे। उनके साथ यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवासन और NSUI राष्ट्र्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन भी हैं। हार्दिक पटेल ने कहा, 'हम देश की आवाज मजबूत करने का काम कर रहे हैं। मैं किसी से डरता नहीं हूं। गुजरात में मोदी-शाह के सामने लड़ कर आया हूं। मैं जब से राजनीति में आया हूं तब से लोगों के लिए लड़ रहा हूं और आगे भी लडूंगा'।

Hardik Patel reached Prayagraj, says injustice done to the students of railway recruitment

हार्दिक पटेल रेलवे भर्ती के प्रदर्शन में जिन छात्रों को पीटा गया था उनसे मिलेंगे। तनाव की आशंका को लेकर हार्दिक को अलोपीबाग के पास पुलिस ने रोक लिया। जिसके बाद हार्दिक वापस कार में बैठे और छोटा बघाड़ा के लिए निकल गए। लेकिन पुलिस उनके पीछे पीछे लगी रही। वह आधे रास्ते ही लाैटकर लीडर रोड स्थित कांग्रेस पार्टी के कार्यालय पहुंचे और वहां छात्रों से बातचीत किए।

भाजपा वालों पर आयोग की मेहरबानी

हार्दिक पटेल ने कहा, 'चुनाव के समय किसी को प्रचार नहीं करने दिया जाएगा। ये कैसी बात है? अभी भाजपा वाले कुछ दिन पहले यहां आकर रैली कर गए। तब उनको नहीं रोका गया। सिर्फ कांग्रेस के साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया जा रहा है। क्योंकि कांग्रेस सरदार पटेल, लाल बहादुर शास्त्री महात्मा गांधी की पार्टी है इसलिए'।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने दो दिन पहले प्रयागराज के कुछ छात्रों से बातचीत भी की थी और आश्वासन दिया था कि वह प्रयागराज उनसे मिलने आएंगी। हार्दिक पटेल समेत तीनों नेता युवा हैं और इसलिए उन्हें प्रियंका गांधी ने प्रयागराज के छात्रों से मिलने के लिए भेजा है। वहीं, दूसरी ओर पुलिस हार्दिक पटेल के खिलाफ आचार संहिता का पालन न करने के मामले में मुकदमा भी दर्ज करने की तैयारी में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+