गुजरात में राघव चड्ढा का रोड शो, बोले- केजरीवाल की गारंटी पूरी होंगी, जो वे कहते हैं कर दिखाते हैं

aam aadmi party news today: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं गुजरात के सह-प्रभारी राघव चड्ढा गुजरात में लगातार चुनाव प्रचार में जुटे हैं। गुजरातियों के बीच उन्होंने दिन-रात एक कर दिए। आज उन्होंने गुजरात के ध्रंगध्रा विधानसभा में रोड शो किया। जहां उन्होंने अपनी पार्टी की तारीफ में जबरदस्त भाषण दिया।

gujarat assembly elections 2022: aam aadmi party raghav chadha road show, speech arvind kejriwal

राघव चड्ढा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने एक बार गारंटी दे दी तो फिर वह खुद की भी नहीं सुनते।उन्होंने कहा कि परिवर्तन का मतलब झाड़ू का बटन है। राघव चड्ढ़ा ने कहा कि यह अरविंद केजरीवाल की गारंटी है, कोई चुनावी जुमला नहीं है। जब अरविंद केजरीवाल ने एक बार गारंटी दे दी तो फिर वह खुद की भी नहीं सुनते हैं।' कुछ दिनों पहले ही केजरीवाल ने भी आम आदमी पार्टी सांसद और गुजरात के सह-प्रभारी राघव चड्ढा की तारीफ की थी।

केजरीवाल ने भी आज अपने प्रत्याशियों के समर्थन में अमरेली में रोड शो किया और गुजरात की जनता से अपील करते हुए कहा कि इस बार सभी लोग आम आदमी पार्टी का साथ दें। उन्होंने कहा कि, मैं सबको महंगाई और बेरोजगारी से मुक्ति दिलाऊंगा। सभी लोग अपने घर में बात करके कहें कि इस बार बीजेपी को छोड़कर केवल "आप" को वोट करना है। हमारी सरकार बनेगी तो सबका बिजली का बिल जीरो आएगा और 18 साल से ऊपर की हर महिला के खाते में हर महीने एक हजार डालेंगे। इससे महंगाई से मुक्ति मिलेगी।

gujarat assembly elections 2022: aam aadmi party raghav chadha road show, speech arvind kejriwal

केजरीवाल ने कहा कि सरकार बनी तो हम अगले एक साल में सारी सरकारी भर्तियों के पेपर करा देंगे। साथ ही एक भी पेपर लीक नहीं होने देंगे। केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी सरकार के मात्र चार-पांच साल में करीब 12 बार पेपर लीक हो चुके हैं, लेकिन कोई जेल नहीं गया, क्योंकि इनके नेता और मंत्री ही पेपर लीक करते हैं। उन्होंने कहा कि ये कहते हैं कि गुजरात में तीसरी पार्टी नहीं आ सकती. पहले दिल्ली में भी यही कहते थे, लेकिन जब "आप" चुनाव लड़ी, तो कांग्रेस की जीरो और बीजेपी की 3 सीट आई. जब जनता खड़ी हो जाती है, तो दोनों पार्टियों को हटा देती है और तीसरी पार्टी को मौका देती है. इसलिए गुजरात में बदलाव के लिए सबको मिलकर चुनाव लड़ना है और बड़ा बदलाव लेकर आना है. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब पृथ्वी पर पाप बहुत बढ़ जाता है, तो ऊपर वाला अपना झाड़ू चलाता है, ऊपर वाले ने गुजरात में अपनी झाड़ू चलानी शुरू कर दी है।

अरविंद केजरीवाल ने रोड शो में भारी संख्या में आए समर्थकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि मैं पूरे गुजरात में घूम रहा हूं. चारों तरफ बदलाव की आंधी चल रही है, सिर्फ परिवर्तन-परिवर्तन की आवाज आ रही है. जिस किसी से भी बात करो, वही कह रहा है कि बदलाव चाहिए, परिवर्तन चाहिए. ऊपरवाला कुछ न कुछ चमत्कार कर रहा है. गुजरात के लोग मुझे अपना भाई बोलते हैं. कई बुजुर्ग मुझे अपना बेटा बोलते हैं. लोगों ने मुझे अपने परिवार का हिस्सा बना लिया है। केजरीवाल ने कहा कि आज मैं गुजरात के हर परिवार का हिस्सा बन गया हूं. मैं आपको आज एक वचन दे रहा हूं कि गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो आपका भाई बनकर आपके परिवार की जिम्मेदारी मैं संभालूंगा और आपके परिवार को कोई तकलीफ नहीं होने दूंगा. महंगाई बहुत हो गई है, आमदनी बढ़ती नहीं है और खर्चा बढ़ता ही जा रहा है, हमारी सरकार महंगाई से मुक्ति दिलाएगी।

आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि बीजेपी भी महंगाई पर बात नहीं करती है और कांग्रेस भी नहीं बात करती है, लेकिन मैं आपको महंगाई से मुक्ति दिलाऊंगा. महंगाई का सबसे ज्यादा सामना तो महिलाओं को करना पड़ता है. घर का खर्चा नहीं चलता है. आमदनी बढ़ती नहीं है और खर्चा बढ़ता ही जा रहा है. गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो एक मार्च से आपको अपना बिजली का बिल भरने की जरूरत नहीं है, बिल आपका भाई भरेगा, यह मेरी गारंटी है. केजरीवाल की गारंटी पक्की होती है. केजरीवाल जो बोलता है, वो करता है. साथ ही 18 साल से ऊपर की हर महिला के बैंक खाते में एक एक हजार रुपए हर महीने डालेंगे. इससे भी महंगाई से मुक्ति मिलेगी।

गुजरात में बहुत सारे युवा बेरोजगार घूम रहे

गुजरात में बहुत सारे युवा बेरोजगार घूम रहे

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में बहुत सारे युवा बेरोजगार घूम रहे हैं. उन सभी बेरोजगार युवाओं से कहना चाहता हूं कि आप इतनी तैयारी करके पेपर देने जाते हो लेकिन हर बार पेपर लीक हो जाता है. पेपर लीक नहीं होता है, वह बेचा जाता है. पिछले चार-पांच साल में करीब 12 बार पेपर लीक हो चुका है, लेकिन कोई भी जेल नहीं गया. इनके नेता और बड़े-बड़े मंत्री ही पेपर लीक करते हैं.इनके बड़े-बड़े नेता पेपर बेचते हैं. हमारी सरकार बनेगी, पिछले 7 साल में जितने पेपर लीक हुए हैं, उन सभी की जांच कराएंगे और जिन्होंने यह किया है, उन सभी नेताओं को 10-10 साल के लिए जेल भेजेंगे।

सभी बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की जरूरत है

सभी बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की जरूरत है

केजरीवाल ने कहा कि सभी बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की जरूरत है. दिल्ली में मैंने पिछले 5 साल में 12 लाख युवाओं को रोजगार दिलाया है. गुजरात में भी मैं हर बेरोजगार युवा के लिए रोजगार का इंतजाम करूंगा, लेकिन इसमें थोड़ा समय लगेगा. लेकिन जब तक हर बेरोजगार युवा को रोजगार नहीं मिल जाता है, तब तक उसको तीन हजार रुपए हर महीने बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा. मैं सभी गुजरात के युवाओं से अपील करना चाहता हूं कि आप सभी लोग आम आदमी पार्टी का साथ दीजिए।

उन्होंने कहा कि मैं पढ़ा-लिखा आदमी हूं, मुझे स्कूल- अस्पताल बनवाने आते हैं. दिल्ली में मैंने शानदार स्कूल बनवाए हैं. उन स्कूलों में गरीबों और अमीरों के बच्चे एक साथ बैठकर पढ़ाई करते हैं. दिल्ली में अब रिक्शेवाले और मजदूरों के बच्चे वकील, डॉक्टर और इंजीनियर बन रहे हैं. गुजरात में भी आपके बच्चों के लिए शानदार स्कूल बनवाऊंगा और आपके बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी मेरी होगी, आपके बच्चों का भविष्य बनाने की जिम्मेदारी मेरी होगी. दिल्ली में हमने शानदार सरकारी अस्पताल बनवाए हैं और सबका इलाज मुक्त कर दिया है।

मैं जनता को देता हूं: केजरीवाल

मैं जनता को देता हूं: केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि यह लोग मुझे खूब गालियां देते हैं कि यह सब कुछ फ्री में दे रहा है. ये लोग कहते हैं कि केजरीवाल फ्री की रेवड़ी दे रहा है. मैं जनता को देता हूं, लेकिन ये लोग फ्री की रेवड़ी अमीरों को देते हैं. इन लोगों ने अमीरों के 10-10 हजार करोड़ रुपए के लोन माफ कर दिए. ये लोग अमीरों के फ्री के लोन माफ करते हैं, मैं जनता को फ्री बिजली देता हूं. एक-एक मंत्री को हर महीने चार चार हजार यूनिट बिजली मुफ्त मिलती है. वही मैं जनता को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देता हूं, तो इनको मिर्ची लगती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+