जी-20 सदस्य देशों के मेहमान होंगे हरियाणवी संस्कृति से रूबरू

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने जी-20 शिखर सम्मेलन की प्रदेश में होने वाली बैठकों के प्रबंधों को पुख्ता बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Guests of G 20 member countries will be exposed to Haryanvi culture

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भारत की अध्यक्षता में हो रहे जी-20 शिखर सम्मेलन की प्रदेश में होने वाली प्रस्तावित बैठकों के सफल आयोजन के लिए सरकार ने तैयारियां आरंभ कर दी हैं। इन बैठकों में पहुंचने वाले विदेशी मेहमानों को प्रदेश की समृद्ध कला एवं संस्कृति से रूबरू करवाने के लिए भी विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं।
मनोहर लाल ने शुक्रवार को झज्जर प्रतापगढ़ फार्म का दौरा किया। उन्होंने यहां हरियाणा के पारंपरिक जनजीवन पर आधारित खेल-कूद, कला संस्कृति, खान-पान, कृषि, बागवानी व पशुपालन से जुड़ी गतिविधियों का अवलोकन भी किया। उन्होंने परिसर में बनी गौशाला में अपने हाथों से गाय को गुड़-रोटी भी खिलाई।

मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने जी-20 शिखर सम्मेलन की प्रदेश में होने वाली बैठकों के प्रबंधों को पुख्ता बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में प्रतापगढ़ फार्म का दौरा कर एक ही स्थान पर ग्रामीण जनजीवन के सामूहिक दर्शन से वे बेहद प्रभावित हुए हैं। इस फार्म के माध्यम से विलेज टूरिज्म को प्रोत्साहन मिला है। उन्होंने कहा कि भिंडावास व सुलतानपुर पक्षी अभ्यारण्य रामसर साइट से जुड़ चुके है और एनसीआर में होने के कारण आने वाले समय में यहां पर पर्यटन को बढ़ावा अवश्य मिलेगा।

हरियाणा जी-20 सम्मेलन की बैठकों की करेगा मेजबानी
मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पहली बार जी-20 ग्रुप की बैठकों की अध्यक्षता कर रहा है। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि आज भारत की पहचान वैश्विक स्तर पर मजबूत हुई है। जी-20 की कुछ बैठकें हरियाणा में होनी प्रस्तावित हैं, जिनको लेकर गत दिवस नई दिल्ली में भी केंद्र व राज्य के उच्चाधिकारियों की संयुक्त बैठक हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+