पंजाब विधानसभा: स्पेशल सेशन के रिकॉर्ड में संशोधन के आदेश जारी, जानिए क्या सुधार करेगी सरकार?
चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा के पिछले विशेष सत्र के दौरान विश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग के समय हुई चूक पंजाब के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने मान ली है। इसके चलते विधानसभा के रिकॉर्ड में संशोधन के आदेश जारी किए गए हैं। जानकारी के अनुसार अब विधानसभा के रिकॉर्ड में विश्वास प्रस्ताव पर 'आप' सरकार के हक में 93 की जगह 91 वोटें कर दी जाएंगी।

आपको बता दें कि विधानसभा विशेष सत्र के आखिरी दिन विश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग की गई थी। इस दौरान स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने 'आप' सरकार के हक में 93 वोटों का ऐलान किया था। इसका अकाली नेता मनप्रीत सिंह अयली और बसपा नेता नछतर पाल सिंह द्वारा विरोध किया। उनका कहना था कि उन्होंने प्रस्ताव के हक में हाथ खड़ा नहीं किया है। इसके बाद उनके द्वारा विधानसभा के रिकॉर्ड में संशोधन करने की मांग की गई। इसके बाद स्पीकर कुलतार सिंह संधवा द्वारा विधानसभा के रिकॉर्ड में तबदीली करने के आदेश दिए गए हैं।













Click it and Unblock the Notifications