नशे के खिलाफ मान सरकार सख्त, 3 किलो अफीम के साथ 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
नशे के खिलाफ मान सरकार सख्ती अपना रही है। 3 किलो अफीम के साथ 2 अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है।

जिले में पुलिस द्वारा चलाए गए नशा विरोधी अभियान को उस समय सफलता मिली जब मलोट अनुमंडल पुलिस ने 2 मामलों में 3 किलो अफीम सहित 2 अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। जानकारी के अनुसार एस.एस.पी. श्री मुक्तसर साहिब हरमनबीर सिंह गिल द्वारा जारी निर्देशों व डी.एस.पी. मलोट बलकार सिंह संधू की हिदायत के तहत कबरवाला थाने के मुख्य अधिकारी इंस्पैक्टर बलवंत सिंह के नेतृत्व में ए.एस.आई. बलजिंदर सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ तलाशी दौरान गांव पाकी टिब्बी सेम नाले के पास एक व्यक्ति को देखा जो पुलिस को देखकर पीछे मुड़ने लगा।
इस दौरान पुलिस ने उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसका नाम पूछा जिसकी पहचान जवान सिंह पुत्र कालू सिंह निवासी देवरिया थाना मिसरौली जिला जालवारा (राजस्थान) के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उससे 2 किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस ने उक्त व्यक्ति को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कबरवाला थाने में मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह लंबे समय से राजस्थान से पंजाब में अफीम की सप्लाई करता है। आरोपी को पुलिस द्वारा न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
एक अन्य मामले में आरजी थाना कल्लियावाली के ए.एस.आई. अमर सिंह के नेतृत्व में कांस्टेबल दविंदर सिंह के साथ पुलिस टीम ने गश्त दौरान मालवा बाईपास कल्लियावाली में एक संदग्धि व्यक्ति को रोका जिसकी पहचान भवाना बंजारा पुत्र बिहारी बंजारा निवासी अमली कलां थाना शाहपुर जिला भीलवाड़ा राजस्थान के रूप में हुई। पुलिस ने उक्त व्यक्ति के बैग की तलाशी ली तो उसमें से एक किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस टीम ने उक्त व्यक्ति को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह काफी समय से पंजाब के इस इलाके में अफीम सप्लाई करने का धंधा करता है। उसको लंबी पुलिस द्वारा न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- पंजाब: सुरजीत सिंह मंड ने बसपा छोड़ CM मान की उपस्थिति में थामा आम आदमी पार्टी का हाथ












Click it and Unblock the Notifications