पंजाब: सुरजीत सिंह मंड ने बसपा छोड़ CM मान की उपस्थिति में थामा आम आदमी पार्टी का हाथ

सुरजीत सिंह मंड ने बसपा का दामन छोड़ दिया है। CM मान की उपस्थिति में उन्होंने आम आदमी पार्टी का हाथ थाम लिया है।

भगवंत मान

बसपा नेता रिटायर्ड डिवीजनल फॉरैस्ट अफिसर सुरजीत सिंह मंड सोमवार को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। इस दौरान अन्य शामिल हुए नेता भी उनके साथ थे। उल्लेखनीय है कि सुरजीत सिंह मंड करीब डेढ़ दशक तक बहुजन समाज पार्टी में एक सक्रिय नेता के तौर पर अपनी भूमिका निभाते हुए 2009 में हुआ लोकसभा चुनावों के दौरान जालंधर संसदीय सीट से बसपा की टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। मंड एक लाख से अधिक वोट हासिल करने में कामयाब रहे थे। इससे पहले 2007 में पंजाब में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान वह बटाला विधानसभा हलके से भी चुनाव लड़ चुके हैं।

मंड के आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद उनके 'आप' की टिकट पर उपचुनाव लड़ने की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इसके पीछे पूर्व में उनका जालंधर संसदीय सीट से एक बार चुनाव लड़ना और बड़ा वोट बैंक हासिल करना कारण बताया जा रहा है। अखिल भारतीय पैट्रोल पम्प एंड गैस डीलर एस.सी.,एस.टी., ओ.बी.सी. एसोसिएशन के प्रधान सुरजीत सिंह इस आरक्षित क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित चेहरे के रूप में जाने जाते हैं और करीब डेढ़ दशक से वह लोगों के सम्पर्क में हैं। दलितों की मांगों को लेकर वह कई बार केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा भी खोल चुके हैं।

एक बड़े कांग्रेसी नेता के आप में शामिल होने की चर्चाओं पर लगी ब्रेक!
जालंधर लोकसभा सीट को लेकर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से दिवंगत कांग्रेसी सांसद संतोख सिंह चौधरी की पत्नी कर्मजीत कौर के नाम की घोषणा किए जाने के बाद से जालंधर से एक बड़े कांग्रेसी नेता के आम आदमी पार्टी में शामिल होने की चर्चाओं का बाजार गर्म था लेकिन सुरजीत सिंह मंड के आप में शामिल होने के बाद उक्त कांग्रेसी नेता के आप में आने की चर्चाओं पर ब्रेक लगती नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें- पंजाब: मान कैबिनेट की 11 बजे अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लगेगी मुहर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+