जापान की मदद से अच्छी आदतें सीखेंगे सरकारी स्कूल के बच्चे, दिल्ली सरकार का बड़ा प्लान
नई दिल्ली,20 अक्टूबर- दिल्ली के सरकारी स्कूलों के बच्चे अच्छी आदतों के गुर सीखेंगे। इसके लिए दिल्ली के दक्षिण और दक्षिण पूर्वी जिला के स्कूलों को नामित किया गया है। शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों में अच्छी आदत अभियान चलाने
नई दिल्ली,20 अक्टूबर- दिल्ली के सरकारी स्कूलों के बच्चे अच्छी आदतों के गुर सीखेंगे। इसके लिए दिल्ली के दक्षिण और दक्षिण पूर्वी जिला के स्कूलों को नामित किया गया है। शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों में अच्छी आदत अभियान चलाने को लेकर जापान सरकार की जापान इंटरनेशनल कॉरपोरेशन एजेंसी (जेआईसीए) को मंजूरी दी है।

यह सिखाया जाएगा
निदेशालय के मुताबिक, अभियान का मकसद बच्चों को साफ-सफाई की महत्व के बारे में बताना है, जिसमें साबुन से हाथ धोना, नाखूनों को साफ रखना और दूसरे स्वच्छता अभ्यास शामिल है। स्कूली बच्चों को कुछ सामग्री भी वितरित की जाएगी। इसमें नेल क्लिपर से लेकर हाथ धोने से जुड़ी सामग्री, हैलो किट्टी और पोस्टर भी है। इसकी लागत जापानी एजेंसी वहन करेगी। स्कूल प्रमुख शिक्षक नामित करेंगे इसे लेकर स्कूल प्रमुखों को इस संबंध में शिक्षक नामित करने के निर्देश दिए गए है। इसके अलावा जिला स्तर पर भी समन्वयक नियुक्त किया जाएगा।
अभियान के क्रियान्वयन को लेकर स्कूलों को दिशा-निर्देश भी जारी किए है। निदेशालय किसी संगठन और व्यक्ति को कोई वित्तीय सहायता नहीं देगा। साथ ही सोशल मीडिया पर बच्चों की तस्वीरे, वीडियो का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। बतादें कि कोरोना महामारी के बाद से ही साफ सफाई का महत्व पर सभी विशेष ध्यान दे रहे हैं। थोड़ी सी सावधानी बरतकर बीमारियों को दूर रखा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications