गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए हरियाणा में बनी योजना, निजी स्कूलों को भी मिला यह 'अधिकार'

अंबाला: 134ए (134a) खत्म करने के बाद हरियाणा सरकार गरीब बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में निशुल्क पढ़ाने के लिए नई योजना लेकर आई है, जिसके तहत 1 लाख 80 हजार से कम आय वाले परिवारों के बच्चों का कक्षा दूसरी से बाहरवीं तक दाखिला प्राइवेट स्कूलों में करवाया जाएगा, लेकिन इस योजना को अपनाने के लिए शिक्षा विभाग किसी भी प्राइवेट स्कूल को बाध्य नहीं कर सकेगा. प्राइवेट स्कूलों को 30 अप्रैल तक विभाग की वेबसाइट पर अपनी सीटों का ब्योरा देंना होगा.

Good news: haryana-govt-made-poor-family-children-education-policy-implement-key-to-private-school

सरकार भरेगी बच्चों की सीट
हरियाणा सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को निजी मान्यता प्राप्त स्कूल में पढ़ने का एक समान अवसर देने के लिए एक महत्वकांक्षी योजना तैयार की है. इस योजना के तहत गरीब वर्ग छात्रों के दाखिले कक्षा दूसरी से बारहवीं तक प्राइवेट स्कूलों में करवाए जाएंगे. इन स्कूलों में गरीब छात्रों की फीस सरकार भरेगी, लेकिन शिक्षा विभाग किसी भी प्राइवेट स्कूल को इस योजना को अपनाने के लिए बाध्य नहीं कर सकेगा.

इस योजना को अपनाने वाले स्कूलों को 30 अप्रैल तक विभाग की वेबसाइट पर अपनी सीटों की जानकारी देने के लिए कहा गया है. अंबाला के जिला परियोजना अधिकारी ने बताया कि इस योजना के अनुसार गरीब बच्चों को पढ़ाने की एवज में हरियाणा सरकार प्राइवेट स्कूलों को कक्षा 2 से 5 तक हर छात्र पर 200 रुपये प्रतिमाह देगी. इसके अलावा कक्षा 6 से 8 तक प्रति छात्र 900 रुपये और कक्षा 9 से 12वीं तक प्रति छात्र 1100 रुपये सरकार स्कूलों को अदा करेगी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+