ओडिशा सरकार के लिए अच्छी खबर, 5 वर्षों में बहुआयामी गरीबी सूचकांक में 46.58 प्रतिशत की गिरावट

ओडिशा विधानसभा चुनाव से पहले नवीन सरकार के पाले में अच्छी खबर सामने आई है। बहुआयामी गरीबी सूचकांक के मामले में ओडिशा सरकार राहत भरी खबर है। ओडिशा में 5 वर्षों में बहुआयामी गरीबी सूचकांक में 46.58 प्रतिशत की गिरावट हुई है।

जुलाई 2023 में नीति आयोग द्वारा प्रकाशित बहुआयामी गरीबी सूचकांक (एमपीआई) के अनुसार पिछले पांच वर्षों में ओडिशा में गरीबी में काफी गिरावट आई है।

ओडिशा: बहुआयामी गरीबी सूचकांक में 46.58% की गिरावट

ओडिशा में बहुआयामी गरीबी सूचकांक घटकर 15.68 प्रति हो गई

गुरुवार को ओडिशा विधानसभा में भंडारीपोखरी विधायक प्रफुल्ल सामल के एक प्रश्न का उत्तर देते हुए योजना और समन्वय मंत्री राजेंद्र ढोलकिया ने कहा कि जुलाई 2023 में नीति आयोग द्वारा प्रकाशित बहुआयामी गरीबी सूचकांक (एमपीआई) के अनुसार ओडिशा में एमपीआई घटकर 15.68 प्रति हो गई है। पिछले पांच वर्षों में (2015-16 से 2019-20 तक) 29.35 प्रतिशत से घटकर 15.68 प्रतिशत हो गई।

यह भी पढ़ें- ओडिशा: छात्राओं को पढ़ाई के लिए नवीन सरकार देगी वित्तीय सहायता, सुदक्ष्य योजना के तहत नई पहल शुरू

राष्ट्रीय बहुआयामी गरीबी सूचकांक 24.85 प्रतिशत से घटकर 14.96 प्रतिशत हो गया

राजेंद्र ढोलकिया ने नीति आयोग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि उपरोक्त अवधि के दौरान राष्ट्रीय बहुआयामी गरीबी सूचकांक (एमपीआई) 24.85 प्रतिशत से घटकर 14.96 प्रतिशत हो गया है। ढोलकिया ने कहा कि अन्य राज्यों की तुलना में ओडिशा समेत पांच राज्यों में एमपीआई में तेज गिरावट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें- ओडिशा: नवीन पटनायक सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए 1.5 हजार करोड़ रुपये की दी मंजूरी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+