ओडिशा: नवीन पटनायक सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए 1.5 हजार करोड़ रुपये की दी मंजूरी
ओडिशा सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए बड़ा कदम उठाया है। नवीन सरकार ने जिलों में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 1.5 हजार करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।
ओडिशा सरकार ने पिछले 6 महीनों में राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए विशेष समस्या निधि (एसपीएफ) के तहत 1,551.32 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। पिछले वित्त वर्ष में यह 300 करोड़ रुपये था। इस योजना के तहत 12233 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।

गंजम को 1476 परियोजनाओं के लिए सबसे अधिक 156.22 करोड़ रुपये आवंटित
एसपीएफ को सीएम विशेष सहायता के रूप में भी जाना जाता है। आदिवासी बहुल जिलों की तुलना में तटीय ओडिशा जिलों की हिस्सेदारी सबसे अधिक है और परियोजनाओं की संख्या भी सबसे अधिक है। गंजम को 1476 परियोजनाओं के लिए सबसे अधिक 156.22 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
यह भी पढ़ें- ओडिशा: छात्राओं को पढ़ाई के लिए नवीन सरकार देगी वित्तीय सहायता, सुदक्ष्य योजना के तहत नई पहल शुरू
कटक को 795 परियोजनाओं के लिए 102.58 करोड़ रुपये
इसके बाद कटक को 795 परियोजनाओं के लिए 102.58 करोड़ रुपये मिले हैं। जाजपुर को 698 परियोजनाओं के लिए 94.51 करोड़ रुपये, खुर्दा को 490 परियोजनाओं के लिए 94.23 करोड़ रुपये, 766 परियोजनाओं के लिए 91.69 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। वहीं, बालासोर और पुरी को 698 परियोजनाओं के लिए 80.78 करोड़ रुपये मिले हैं।
नबरंगपुर को 95 परियोजनाओं के लिए मिले सबसे कम 12.55 करोड़ रुपये
नबरंगपुर को 95 परियोजनाओं के लिए सबसे कम 12.55 करोड़ रुपये मिले हैं। सुंदरगढ़ को 41 परियोजनाओं के लिए 17 करोड़ रुपये, बौध को 218 परियोजनाओं के लिए 17.08 करोड़ रुपये, देवगढ़ को 201 परियोजनाओं के लिए 17.38 करोड़ रुपये, कोरापुट को 13 परियोजनाओं के लिए 21.45 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।
यह भी पढ़ें- ओडिशा: 'क्राइम पर राजनीति कभी लाभदायक नहीं होती', सदन में विपक्ष पर जमकर बरसे सीएम नवीन पटनायक
-
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला -
'वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा -
अगर वो गाना न होता तो हार जाता भारत? T20 World Cup जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा! -
LPG Price Today: एलपीजी को लेकर 3 दिन में सरकार ने लिए 7 बड़े फैसले, कहां पहुंचा गैस सिलेंडर का दाम? -
'PM Modi मेरी बात माने, तुरंत तैयारी शुरू करें नहीं तो...' राहुल गांधी ने क्यों दी चेतावनी? -
संजना गणेशन की 1 दिन की कमाई बुमराह के मैच फीस पर भारी? अमाउंट जान उड़ जाएंगे होश -
Saayoni Ghosh: 'तू लाख बेवफा है ', कौन हैं सयानी घोष जिनकी स्पीच ने इंटरनेट पर काटा गदर? -
'मुसलमानों से ज्यादा तो हिंदू मर्द ही', बॉलीवुड की फेमस मुस्लिम एक्ट्रेस का बड़ा बयान, धर्म पर ये क्या कहा? -
LPG Shortage: 'Rush Booking ना करें', एलपीजी संकट के बीच सरकार का बड़ा बयान, जानें फिर कैसे होगी गैस बुक? -
जीत के जश्न में हार्दिक पांड्या ने की बड़ी गलती, पुलिस में शिकायत दर्ज, गर्लफ्रेंड के कारण फंसे क्रिकेटर? -
Silver Rate Today: ईरान जंग के बीच चांदी में बड़ी गिरावट! ₹4000 तक सस्ती, जानिए 100 ग्राम का ताजा भाव -
DM Shruti Sharma कौन हैं? ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती जैसा IAS बनने का पकड़ा Shikha Gautam का झूठ, यूं खुली पोल












Click it and Unblock the Notifications