12वीं पास लड़कियों के लिए खुशखबरी: आपके खातों में 25 हजार रुपए जल्द भेजेगी बिहार सरकार
पटना। बिहार की भाजपा-जदयू सरकार इंटरमीडिएट पास अविवाहित लड़कियों को त्योहार के मौसम में सौगात देने जा रही है। अच्छी खबर यह है कि सरकार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत 4 लाख 12 हजार 469 इंटर उत्तीर्ण अविवाहित लड़कियों को बढ़ी हुई प्रोत्साहन राशि 25-25 हुजार रुपये का भुगतान अगले सप्ताह तक सुनिश्चित करने जा रही है। यह राशि डीबीटी के माध्यम से उपलब्ध होगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने 400 करोड़ रुपये सभी जिलों को जारी किया है। इसी तरह सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत 1 लाख 24 हजार स्नातक पास लड़कियों को प्रोत्साहन राशि 50-50 रुपये का भुगतान की कार्रवाई की जा रही है।

पिछले वर्ष तक मिले थे 10 हजार रुपये
शिक्षा विभाग के मुताबिक पिछले वर्ष 3 लाख 28 हजार 431 इंटर पास अविवाहित लड़कियों के आवेदन प्राप्त हुए थे जिन्हें दस-दस हजार रुपये भुगतान का भुगतान किया गया था। इस बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की घोषणा और फिर मंत्रिपरिषद की मंजूरी के बाद इंटर पास अविवाहित लड़कियों को 25-25 हजार रुपये और स्नातक पास लड़कियों को 50-50 हजार रुपये का लाभ दिया जा रहा है। पिछले वर्ष 95102 स्नातक पास लड़कियों को 25-25 हजा रुपये प्रोत्साहन राशि दी गई। वैसे वर्ष 2018-19 से 24 जुलाई 2021 तक इंटर पास 3 लाख 28 हजार 431 लड़कियों ने आवेदन किया था। इनमें से 12 हजार 79 आवेदन नामंजूर किए गए थे, जबकि दो लाख 37 हजार 890 लाभार्थियों को भुगतान किया गया था। सरकार ने पिछले चार वर्षों में इस योजना के लिए कुल 900 करोड़ रुपये का प्रविधान किया।

लाभुकों की जिलेवार संख्या
अररिया में 6299
अरवल में 4404
औरंगाबाद में 11857
बांका में 6117
बेगूसराय में 14207
भागलपुर में 12044
भोजपुर में 12872
बक्सर में 7263
दरभंगा में 15060
पूर्वी चंपारण में 16576
गया में 17947
गोपालगंज में 14034
जमुई में 5470
जहानाबाद में 4016
कटिहार में 7279
खगडिय़ा में 5270
किशनगंज में 3567
लखीसराय में 4883
मधेपुरा में 8607
मधुबनी में 19080
मंगेर में 5736
मुजफ्फरपुर में 18933
नालंदा में 13327
नवादा में 10165
पटना में 25585
पूर्णिया में 8080
रोहतास में 17389
शेखपुरा में 2765
शिवहर में 1790
सीतामढ़ी में 10527
सिवान में 17796
सुपौल में 6995
वैशाली में 14377
पश्चिम चंपारण में 11602।












Click it and Unblock the Notifications