ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023: आंध्र प्रदेश में 20000 नए MSME स्थापित करने का लक्ष्य

शिखर सम्मेलन में, राज्य सरकार एमएसएमई और स्टार्टअप, अच्छे बुनियादी ढांचे, व्यापार के अनुकूल वातावरण और प्रतिभाशाली, कुशल युवा आबादी के अपने पूल की मजबूत उपस्थिति का प्रदर्शन करेगी।

andhra pradesh

आंध्र प्रदेश सरकार औद्योगिक क्षेत्र में एक शानदार वृद्धि हासिल करने के मकसद से 3 और 4 मार्च को विशाखापत्तनम में दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 आयोजित करेगी। शिखर सम्मेलन का विषय है- 'एडवांटेज आंध्र प्रदेश - जहां समृद्धि की है भरमार'।

शिखर सम्मेलन में, राज्य सरकार एमएसएमई और स्टार्टअप, अच्छे बुनियादी ढांचे, व्यापार के अनुकूल वातावरण और प्रतिभाशाली, कुशल युवा आबादी के अपने पूल की मजबूत उपस्थिति का प्रदर्शन करेगी। निवेशकों को आकर्षित करने के लिए चेन्नई, बेंगलुरु और मुंबई में कई रोड शो आयोजित किए गए हैं।

गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश ने लंबे समय में उच्च विकास क्षमता वाले विभिन्न क्षेत्रों की पहचान की है जिनमें एयरोस्पेस, रक्षा, कृषि और खाद्य प्रसंस्करण, ऑटोमोबाइल, ईवीएस, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी, स्वास्थ्य देखभाल, चिकित्सा उपकरण, लॉजिस्टिक्स, एमएसएमई, स्टार्टअप, पेट्रोलियम, फार्मा, नवीकरणीय ऊर्जा, कपड़ा, पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी शामिल हैं।

एमएसएमई सेक्टर के बारे में बोलते हुए, आंध्र प्रदेश सरकार के सलाहकार राजीव कृष्ण ने कहा, 'सीएम वाईएस जगन मोहन के नेतृत्व में आंध्र प्रदेश सरकार ने सुनिश्चित किया है कि हम एमएसएमई को पूरी तरह से समर्थन दें, क्योंकि यही अर्थव्यवस्था और रोजगार सृजन की रीढ़ हैं। पिछले चार वर्षों में विभिन्न योजनाओं के तहत MSMEs को 3000 करोड़ से अधिक वित्तीय प्रोत्साहन जारी किए गए हैं। इससे मौजूदा MSMEs की प्रगति सुनिश्चित हुई है और 20,000 नई MSME इकाइयों का निर्माण और MSMEs में पांच लाख से अधिक नई नौकरी का सृजन सुनिश्चित होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+