ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023: आंध्र प्रदेश में पैनल का गठन, मकसद- सभी MoU को हकीकत में बदलना

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 आंध्र प्रदेश के लिए निवेश का बड़ा मौका है। सरकार ने पैनल का गठन किया है, जिसका मकसद सभी MoU को हकीकत में बदलना है।

Global Investors Summit

आंध्र प्रदेश में साल 2023 का Global Investors Summit (GIS) बड़े पैमाने पर निवेशकों को आकर्षित करने का अवसर बन सकता है। पैनल का गठन किया गया जिसका मकसद है सभी कंपनियों के समझौता ज्ञापनों को हकीकत में बदला जाए। प्रदेश की वाईएसआर कांग्रेस सरकार ने परियोजना कार्यान्वयन की निगरानी के लिए एक उच्च स्तरीय समिति के गठन की घोषणा की।

मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने दो दिवसीय GIS के समापन सत्र में शनिवार को कहा कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली प्रस्तावित निगरानी समिति MoU को हकीकत में बदलने पर फोकस करेगी। मुख्यमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी और विशेष सचिव (उद्योग) निवेशकों के साथ बातचीत करेंगे। कंपनियों को सभी जरूरी समर्थन दिया जाएगा। उन्होंने कहा, सीएम चाहते थे कि राज्य में निवेश का वादा करने वाले उद्योगपति जल्द से जल्द काम शुरू करें और अपनी इकाइयां बंद करें।

राज्य में इकाइयों की स्थापना में उद्योग की योजनाओं को साकार करने में YSR कांग्रेस सरकार के पूर्ण समर्थन को दोहराते हुए, CMO के अधिकारी ने कहा कि निगरानी समिति सप्ताह में एक बार बैठक करेगी। निवेशकों के साथ काम करेगी जिससे औद्योगिक यूनिट की स्थापना में बाधाओं अड़चनों को दूर करने में मदद मिल सके।

Recommended Video

      Visakhapatnam होगी Andhra Pradesh की नई राजधानी, CM Jagan Mohan Reddy का ऐलान | वनइंडिया हिंदी

      आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश हरित ऊर्जा में नया अध्याय लिखेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने 13.5 लाख करोड़ के प्रस्तावित निवेश के साथ 352 फर्मों के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। सीएम जगन ने कहा, परियोजनाओं के एक बार शुरू होने पर छह लाख लोगों को रोजगार मिल सकेगा। उन्होंने GIS को "अभूतपूर्व सफलता" करार दिया। मुख्यमंत्री के अनुसार, आंध्र हरित ऊर्जा में निवेश आकर्षित करने में अग्रणी प्रदेश है। हरित और अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में करीब 8.8 लाख करोड़ के निवेश का अनुमान है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+