'अपने कपड़े उतार दो', नाबालिग एक्ट्रेस के साथ ऑडिशन में हुई ऐसी हरकत, वीडियो कॉल पर की गई भद्दी डिमांड

Muskaan Varshney: फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच का मुद्दा पिछले कई सालों से चर्चा का विषय रहा है। समय-समय पर कई कलाकार अपने अनुभव शेयर करते रहे हैं, जिससे ये बहस फिर से सुर्खियों में आ जाती है। अब टीवी एक्ट्रेस मुस्कान वार्ष्णेय ने भी अपने करियर के शुरुआती दिनों से जुड़ा एक ऐसा अनुभव शेयर किया है, जिसने सभी को चौंका दिया है।

मुस्कान वार्ष्णेय ने खोली इंडस्ट्री की पोल
'क्राइम पेट्रोल', 'जीना दिल से', 'तृष्णा: एक चाहत' और 'द ब्लैक ट्रुथ' जैसे प्रोजेक्ट्स में काम कर चुकीं मुस्कान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि इंडस्ट्री में शुरुआती सफर उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं था।

Muskaan Varshney

मुस्कान ने खुद को बताया 'गाजियाबाद की गुंडी'

-हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में मुस्कान वार्ष्णेय ने कहा कि वह खुद को मजाकिया अंदाज में 'गाजियाबाद की गुंडी' कहती हैं। उन्होंने बताया कि अपने करियर के दौरान उन्हें कई तरह की परिस्थितियों का सामना करना पड़ा था लेकिन उन्होंने हमेशा अपने आत्मसम्मान को प्राथमिकता दी।

बेहद दर्दनाक रही इस एक्ट्रेस की जिंदगी, मर गया पहला पति, दूसरे ने किए जुल्म, तड़प-तड़पकर हुई अभिनेत्री की मौत
बेहद दर्दनाक रही इस एक्ट्रेस की जिंदगी, मर गया पहला पति, दूसरे ने किए जुल्म, तड़प-तड़पकर हुई अभिनेत्री की मौत

-एक्ट्रेस मुस्कान ने कहा कि वह खुद को भाग्यशाली मानती हैं क्योंकि अधिकांश लोगों ने उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार किया लेकिन कुछ घटनाएं ऐसी भी रहीं जिन्हें वह कभी भूल नहीं सकतीं।

म्यूजिक वीडियो में रोल देने के नाम पर हुआ ऑडिशन

-मुस्कान वार्ष्णेय ने बताया कि ये घटना उस समय की है जब उनकी उम्र सिर्फ 16 साल थी। एक्ट्रेस के अनुसार म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े एक व्यक्ति ने उन्हें एक म्यूजिक वीडियो के लिए संपर्क किया था।

-उस समय मुस्कान गाजियाबाद में रहती थीं और लंबी दूरी तय करके ऑडिशन देने जाना उनके लिए आसान नहीं था। ऐसे में उन्हें सुझाव दिया गया कि ऑडिशन वीडियो कॉल के जरिए ही कर लिया जाए।

मुस्कान से वीडियो कॉल पर की गई गंदी डिमांड

-मुस्कान वार्ष्णेय के मुताबिक शुरुआत में उनसे ट्रेडिशनल कपड़े पहनकर कैमरे के सामने आने के लिए कहा गया। उनसे सूट और साड़ी में खुद को दिखाने का अनुरोध किया गया, जिसे उन्होंने सामान्य ऑडिशन प्रक्रिया का हिस्सा समझा। ऐसे में मुस्कान ने साड़ी कैरी की।

-मुस्कान ने बताया कि उनसे अलग-अलग एंगल से प्रोफाइल दिखाने के लिए कहा गया था। शुरुआत में उन्हें इसमें कुछ असामान्य नहीं लगा लेकिन धीरे-धीरे बातचीत का स्वरूप बदलने लगा।

एक भद्दी डिमांड ने मुस्कान को कर दिया परेशान

-मुस्कान के अनुसार बातचीत के दौरान सामने वाले व्यक्ति ने उनसे ऐसी मांग कर दी थी, जिसने उन्हें पूरी तरह से परेशान और असहज कर दिया था। एक्ट्रेस ने बताया कि वह इस डिमांड को सुनकर हैरान रह गई थीं और तुरंत सवाल किया था कि ऐसी चीज की जरूरत क्यों है।

-मुस्कान ने खुलासा किया कि बाद में उस व्यक्ति ने उनका ब्लाउज उतार देने के लिए कहा जिसे सुनकर वह सन्न हो गई थीं। एक्ट्रेस ने बताया कि वो शख्स वीडियो कॉल पर अकेला था। इसके बाद मुस्कान ने उस शख्स से पूछा कि क्यों, ब्लाउज उतारने की क्या जरूरत है? इस पर सामने बैठे शख्स ने जवाब दिया कि वो देखना चाहता है कि ऑफ शोल्डर लुक किस तरह से आता है।

-जब मुस्कान ने इस बात पर आपत्ति जताई तो सामने वाले व्यक्ति ने इसे एक खास लुक देखने की आवश्यकता बताते हुए समझाने की कोशिश की। हालांकि मुस्कान को ये बात बिल्कुल भी सही नहीं लगी और उन्होंने अपनी असहजता साफ तौर पर जाहिर कर दी। उनके मुताबिक जब उन्होंने सवाल उठाया तो सामने वाले व्यक्ति ने बातचीत को आगे बढ़ाने के बजाय दूसरे काम का बहाना बनाकर कॉल काट दिया।

'इंडस्ट्री में नए कलाकारों के सामने होती हैं चुनौतियां'

मुस्कान वार्ष्णेय ने कहा कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में नए कलाकारों को अक्सर कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। खासकर करियर की शुरुआत में कई लोग अवसर देने के नाम पर अनुचित व्यवहार करने की कोशिश करते हैं। एक्ट्रेस का मानना है कि ऐसे मामलों में कलाकारों को सतर्क रहने और अपनी सीमाओं को स्पष्ट रूप से तय करने की जरूरत होती है।

सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं मुस्कान वार्ष्णेय

आपको बता दें कि मुस्कान वार्ष्णेय टीवी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुकी हैं। उन्होंने कई पॉपुलर शोज में अभिनय किया है और सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। वह अक्सर अपने प्रोफेशनल प्रोजेक्ट्स, फोटोशूट्स और निजी जिंदगी से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

मुस्कान वार्ष्णेय और कास्टिंग काउच का सच

मुस्कान वार्ष्णेय का ये खुलासा एक बार फिर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच जैसे संवेदनशील मुद्दे को चर्चा में ले आया है। एक्ट्रेस की कहानी इस बात की याद दिलाती है कि इंडस्ट्री में सफलता की राह पर आगे बढ़ते समय कलाकारों को सिर्फ प्रतिभा ही नहीं बल्कि कई चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसे अनुभवों को सामने लाना जागरूकता बढ़ाने और नए कलाकारों को सतर्क रहने के लिए प्रेरित कर सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+