Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में अगले 48 घंटे भारी, IMD ने जारी किया अलर्ट, कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम?

Delhi NCR Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में सूरज के कड़े तेवर और उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों से हर कोई बेहाल है और सभी की नजरें आसमान पर टिकी हैं कि कब बदरा बरसेंगे। मौसम विभाग के ताजा अनुमानों के मुताबिक, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के लोगों को जल्द ही इस भीषण तपन से थोड़ी राहत मिल सकती है।

उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) की सक्रियता के चलते मौसम का रुख बदलने वाला है।आइए जानतें हैं दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक मौसम का हाल कैसा रहने वाला है...

Delhi NCR Weather Update

दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम?

दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों (जैसे उत्तर, पूर्व, मध्य और नई दिल्ली) में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। दोपहर या शाम के वक्त मौसम में तब्दीली आ सकती है, जहां 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बहुत हल्की या हल्की बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं।

हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार, गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे इलाकों के लिए 'येलो वॉच' जारी किया गया है, जिसका मतलब है कि इन इलाकों में धूल भरी आंधी या तेज हवाओं का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है।

दिल्ली में कल का मौसम

कल यानी 3 जून को दिल्ली-एनसीआर के आसमान में बादलों की आवाजाही और बढ़ जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक, कल के लिए 'येलो वॉच' का दायरा बढ़ रहा है, जिसमें गुरुग्राम, फरीदाबाद के साथ-साथ गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर (नोएडा) भी शामिल हो जाएंगे।

कल दोपहर या शाम के समय मौसम और करवट लेगा; आसमान में घने बादल छा जाएंगे और 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार (जो बढ़कर 60 किमी/घंटे तक पहुंच सकती है) से तेज आंधी चलने और हल्की बारिश होने के पूरे आसार हैं, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

दिल्ली में कैसा रहेगा 4 जून का मौसम

4 जून को दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी से सबसे बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। सैटेलाइट मैप को देखें तो पूरे दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र को 'ऑरेंज अलर्ट' (Be Prepared) के तहत रखा गया है। इस दिन गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा, गाजियाबाद समेत पूरी दिल्ली में तेज गरज-चमक के साथ अच्छी राहत देने वाली बारिश (Light to Moderate Rain) होने की संभावना है। इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं, जो दिल्लीवालों को भीषण गर्मी से बड़ी निजात दिलाएंगी।

5 जून का मौसम और कब होगी बारिश

5 जून आते-आते मौसम का मिजाज थोड़ा धीमा जरूर होगा, लेकिन राहत बरकरार रहेगी। IMD के अनुसार, दिल्ली का मुख्य हिस्सा ग्रीन जोन यानी सामान्य रहेगा, जबकि गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर (नोएडा) वाले इलाकों में 'येलो वॉच' के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दोपहर या शाम को हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है, जिससे उमस से थोड़ी राहत बनी रहेगी।

Aaj Ka Mausam: निकाल लीजिए रेन कोट, यूपी-दिल्ली समेत 17 राज्यों में Rain Alert, चलेंगी तूफानी हवाएं
Aaj Ka Mausam: निकाल लीजिए रेन कोट, यूपी-दिल्ली समेत 17 राज्यों में Rain Alert, चलेंगी तूफानी हवाएं
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+