Bada Mangal 2026: 'संकट कटे मिटे सब पीरा, जो सुमिरे हनुमत बलबीरा', अपनों को भेजें खास संदेश
Bada Mangal 2026: आज ज्येष्ठ माह का पांचवा बड़ा मंगल है, इस दिन भगवान हनुमान की पूजा करने से साहस, बल, बुद्धि और सभी प्रकार के संकटों से मुक्ति मिलती है। बड़े मंगल पर मंदिरों में विशेष पूजा, भंडारे और सुंदरकांड का पाठ आयोजित किया जाता है। मान्यता है कि ज्येष्ठ माह ही हनुमान जी पहली बार प्रभु श्रीराम से मिले थे।
शनि, राहु और केतु से जुड़े दोषों की शांति के लिए भी यह दिन शुभ माना जाता है। भक्त इस दिन सुंदरकांड, हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ करते हैं। आज के दिन को आप और खास बना सकते हैं खूबसूरत संदेशों के जरिए , यहां हम आपके लिए लाए हैं प्यार भरे संदेश जिन्हें आप अपनों को भेज सकते हैं।

बड़ा मंगल की हार्दिक शुभकामनाएं!
- पवनपुत्र हनुमान जी की कृपा आप और आपके परिवार पर सदैव बनी रहे। संकट दूर हों, सुख-समृद्धि और सफलता आपके जीवन में आए।
- बड़ा मंगल के पावन अवसर पर हनुमान जी आपको शक्ति, साहस, स्वास्थ्य और सुख का आशीर्वाद प्रदान करें।आपको और आपके परिवार को बड़ा मंगल की मंगलमय शुभकामनाएं।
- हनुमान जी के आशीर्वाद से आपके सभी कार्य सफल हों, जीवन में खुशियों का संचार हो और हर संकट का नाश हो।जय श्री राम! जय हनुमान!
'हनुमान जी की कृपा आप पर सदैव बनी रहे'
- बड़ा मंगल का पावन पर्व आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, अटूट विश्वास, उत्तम स्वास्थ्य और अपार खुशियां लेकर आए। हनुमान जी की कृपा आप पर सदैव बनी रहे।
- संकट कटे मिटे सब पीरा, जो सुमिरे हनुमत बलबीरा। आप सभी को बड़ा मंगल की हार्दिक शुभकामनाएं।
- संकटमोचन हनुमान जी आपके जीवन से सभी कष्टों का नाश करें और सुख, शांति व समृद्धि का आशीर्वाद दें।
- हनुमान जी की कृपा से आपके जीवन में साहस, सफलता और सकारात्मकता का प्रकाश फैले। बड़ा मंगल का यह पावन पर्व आपके लिए मंगलमय हो।
'आपके घर में सुख-समृद्धि का वास हो'
- हर संकट दूर हो और जीवन खुशियों से भर जाए। आपको बड़ा मंगल की ढेरों शुभकामनाएं।
- बजरंगबली की असीम कृपा से आपके घर में सुख-समृद्धि का वास हो,रोग, शोक और भय का नाश हो। बड़ा मंगल की मंगलमय शुभकामनाएं।
- संकट से हनुमान छुड़ावै, मन क्रम वचन ध्यान जो लावै।बड़ा मंगल की हार्दिक शुभकामनाएं।
- हर बाधा होगी दूर, जब बजरंगी का मिलेगा साथ। बड़ा मंगल की शुभकामनाएं।
- 'राम का नाम, हनुमान का साथ, जीवन में रहे हमेशा खुशियों की बात।' बड़ा मंगल की शुभकामनाएं।
- 'संकट कटे मिटे सब पीरा, जो सुमिरे हनुमत बलबीरा।' बड़ा मंगल की हार्दिक शुभकामनाएं।














Click it and Unblock the Notifications