Aaj Ka Mausam: निकाल लीजिए रेन कोट, यूपी-दिल्ली समेत 17 राज्यों में Rain Alert, चलेंगी तूफानी हवाएं

Aaj Ka Mausam: गर्मी के थपेड़ों को झेल रहें लोगों के लिए राहत भरी खबर है, दरअसल मौसम विभाग ने 2 जून को उत्तर प्रदेश, बिहार सहित कुल 17 राज्यों में तेज बारिश और आंधी की आशंका जताई है और कहा है कि बारिश के दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी इसलिए उसने लोगों से अपील की है कि वो घर से बाहर निकलके वक्त एक बार मौसम अपेडट जरूर चेक करें।

आईएमडी ने जिन 17 राज्यों में आंधी और मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है, उनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, झारखंड, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।

Aaj Ka Mausam

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी दिल्ली में 2 जून को भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। यहां हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है। वहीं, दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी

सहारनपुर, बहराइच, हरदोई, फर्रुखाबाद, ज्योतिबा फुले नगर (अमरोहा), बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, मेरठ, कानपुर, हमीरपुर, अयोध्या, झांसी, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर और ललितपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

बिहार में भारी बारिश की आशंका

बिहार में 2 जून को पटना, रोहतास, गया, नवादा, अरवल, जमुई, लखीसराय, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, बक्सर और भोजपुर जिलों में तेज बारिश और तूफान की चेतावनी दी गई है। इस अवधि में आंधी की रफ्तार 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। आज पटना का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

उत्तराखंड में भी खराब रहेगा मौसम

उत्तराखंड में 2 से 5 जून तक नैनीताल, पिथौरागढ़, चमोली, टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार, बागेश्वर, अल्मोड़ा और रुद्रप्रयाग में भारी बारिश की चेतावनी है। 2 जून को देहरादून में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

हिमाचल प्रदेश में बारिश की संभावना

हिमाचल प्रदेश के लिए 3 से 5 जून तक शिमला, कुल्लू, कांगड़ा, बिलासपुर, ऊना और हमीरपुर में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट है। हवाओं की गति 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुँच सकती है।

जम्मू-कश्मीर में येलो अलर्ट

जम्मू-कश्मीर में 3 और 4 जून को मुजफ्फरबाद, कुपवाड़ा, पुंछ, उधमपुर, कुलगाम, गांदरबल, जम्मू, कठुआ, डोडा, किश्तवाड़, राजौरी और अनंतनाग में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।

राजस्थान में भीषण गर्मी की चेतावनी

राजस्थान में 2 जून को श्रीगंगानगर, अलवर, झुंझुनू, टोंक, अजमेर, चित्तौड़गढ़, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, करौली, भीलवाड़ा और पाली में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। जयपुर में 2 जून को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

यह पढ़ें:Monsoon 2026: केरल पहुंचने वाला है मानसून लेकिन एल नीनो बिगाड़ सकता है खेल, क्या है IMD का अपडेट?
यह पढ़ें:Monsoon 2026: केरल पहुंचने वाला है मानसून लेकिन एल नीनो बिगाड़ सकता है खेल, क्या है IMD का अपडेट?
यह पढ़ें:Punjab Weather: पंजाब में अगले चार दिन बिगड़ेगा मौसम, बारिश-आंधी का अलर्ट जारी, किन जिलों पर ज्यादा असर
यह पढ़ें:Punjab Weather: पंजाब में अगले चार दिन बिगड़ेगा मौसम, बारिश-आंधी का अलर्ट जारी, किन जिलों पर ज्यादा असर
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+