पर्यावरण और स्वच्छता के लिए रोज एक मिनट दें, CM एकनाथ शिंदे की महाराष्ट्र की जनता से ऐसी अपील क्यों, जानिए

भारत की जी20 की अध्यक्षता के तहत पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने इस अभियान का आयोजन किया।

maharashtra

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि सभी नागरिकों को पर्यावरण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए रोजाना एक मिनट देना चाहिए। उन्होंने जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग की चुनौतियों से निपटने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। जी20 की पर्यावरण एवं जलवायु स्थिरता कार्य समूह (ईसीएसडब्ल्यूजी) की तीसरी बैठक के तहत मुंबई के जुहू समुद्र तट पर सफाई अभियान में हिस्सा लेने के बाद शिंदे ने पत्रकारों से यह बात कही। जी20 देशों के प्रतिनिधियों ने भी महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस और केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ जुहू चौपाटी पर समुद्र तट सफाई अभियान में हिस्सा लिया। भारत की जी20 की अध्यक्षता के तहत पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने इस अभियान का आयोजन किया।

राज्यपाल बैस ने आमंत्रित लोगों को समुद्र तट की स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई, जबकि मुख्यमंत्री शिंदे ने अभियान को सफल बनाने के लिए जन भागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया। शिंदे ने कहा कि जन भागीदारी से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी और इसे लेकर जागरूकता फैलेगी। उन्होंने कहा, 'यदि सभी नागरिक अपनी दिनचर्या में से एक मिनट भी पर्यावरण व स्वच्छता के लिए समर्पित करें, तो इससे जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग जैसी चुनौतियों से निपटने में मदद मिलेगी।'

35 जगहों पर एकसाथ चला सफाई अभियान
केंद्रीय पर्यावरण एवं वन राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, महाराष्ट्र के पर्यटन एवं कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, केंद्रीय पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन सचिव लीना नंदन, मुंबई नगर आयुक्त इकबाल सिंह चहल, पुलिस आयुक्त विवेक फणसालकर, प्रमुख सचिव पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन प्रवीन दराडे सहित विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी मौके पर उपस्थित थे। शिंदे ने बताया कि समुद्र तट की सफाई से जुड़ा अभियान रविवार को देश के 35 स्थानों पर एक साथ आयोजित किया गया।अधिकारियों ने पहले बताया था कि मुंबई में रविवार से शुरू हो रही जी20 की तीसरी ईसीएसडब्ल्यूजी बैठक समुद्री अर्थव्यवस्था के पहलुओं पर केंद्रित होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+