Kurukshetra: गीता जयंती को लेकर सीएम खट्टर का फैसला, रोडवेज बसों में तीर्थयात्रियों को 50% छूट

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुरुक्षेत्र में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती समारोह में भागीदारी करने के लिए 19 नवंबर से छह दिसंबर तक 10 जिलों के यात्रियों को राज्य परिवहन की बसों के किराये में 50 प्रतिशत छूट प्रदान करने की मंजूरी प्रदान की है। मुख्यमंत्री के इस फैसले का गीता जयंती महोत्सव में भाग लेने वाले लाखों तीर्थ यात्रियों को लाभ मिलेगा।

Haryana

परिवहन मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने बताया कि कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर का गीता जयंती महोत्सव हर साल मनाया जाता है। इस महोत्सव में देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। महोत्सव की महत्ता को ध्यान में रखते हुए तथा ज्यादा से ज्यादा लोगों को परिवहन सेवाओं का लाभ प्रदान करने के लिए हरियाणा राज्य परिवहन की बसों के किराए में 50 प्रतिशत की छूट देने का फैसला किया गया है।

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की अनुशंसा पर पहले केवल कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, जींद व कैथल जिलों के तीर्थ यात्रियों को किराए में छूट प्रदान की जा रही थी। परिवहन मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री चाहते हैं कि अधिक से अधिक लोग अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में भागीदारी करने आएं, जिसके चलते पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, सोनीपत और रोहतक जिलों को भी इस किराए की छूट में शामिल किया गया है।

गीता जयंती समारोह के दौरान सरकार द्वारा कुरुक्षेत्र के 48 कोस की परिधि में आने वाले 75 धार्मिक तीर्थ स्थलों पर अनेक प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन क्षेत्रों में तीर्थ यात्री आसानी से भ्रमण करने के अलावा कार्यक्रमों का आनंद ले सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+