Gandhi Jayani: सीएम गहलोत ने इन 5 शख्सियत को गांधी सद्भावना पुरस्कार से सम्मानित किया
जयपुर, 02 अक्टूबर। पूरा देश आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद कर रहा है। इस खास मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत ने गांधीवादी शख्सियत को गांधी सद्भावना पुरस्कार से सम्मानित किया। बता दें कि यह सम्मान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मार्गदर्शी सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने और इनके अनुशीलन एवं अनुपालना की दिशा में अतुलनीय योगदान करने वाले को प्रदान किया जाता है।

इस बारे में सीएम गहलोत ने Tweet किया कि 'गांधी जयन्ती के अवसर पर गांधी जी की विचारधारा पर चलते हुए समाज की उत्कृष्ट सेवा करने वाले 5 गांधीवादी विचारकों को गांधी सद्भावना सम्मान से सम्मानित किया। ये सम्मान प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक डॉ. एस.एन. सुब्बाराव (मरणोपरान्त), नेमीचंद जैन (मरणोपरान्त),अमरनाथ भाई, गांधी पीस फाउण्डेशन के अध्यक्ष कुमार प्रशांत तथा भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के फाउंडर और चीफ पेट्रन डी.आर. मेहता को दिया गया है। इन सभी को 5 लाख रूपए की सम्मान राशि, मोमेन्टो, प्रशस्ति पत्र देकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।'
इस खास मौके पर सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि ' गांधी जी के विचार आज सारे विश्व के लिए प्रासंगिक है। उन्होंने अपने विचारों और जीवनशैली से संसार को सत्य और अहिंसा का संदेश दिया। ' प्रदेशभर से लोगों ने एक साथ मिलकर सर्वधर्म प्रार्थना करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया। इसके लिए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्डस, लंदन के प्रतिनिधि प्रथम भल्ला द्वारा प्रोविजनल सर्टीफिकेट दिया गया। विभिन्न विद्यालयों से आये बच्चों ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए गायन को सुना।'
गांधी जयन्ती के अवसर पर गांधी जी की विचारधारा पर चलते हुए समाज की उत्कृष्ट सेवा करने वाले 5 गांधीवादी विचारकों को गांधी सद्भावना सम्मान से सम्मानित किया। इनमें प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक डॉ. एस.एन. सुब्बाराव (मरणोपरान्त), श्री नेमीचंद जैन (मरणोपरान्त), श्री अमरनाथ भाई जी
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) October 2, 2022
2/2












Click it and Unblock the Notifications