'वैश्विक स्तर पर और बढ़ा भारत का कद', जी-20 शिखर सम्मेलन पर बोले सीएम धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जी-20 शिखर सम्मलेन के सफल आयोजन के लिए सभी देशवासियों को बहुत बहुत बधाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने G20 देशों का भव्य स्वागत किया।
G-20 शिखर सम्मलेन के माध्यम से जहां एक ओर समस्त विश्व हमारी 'अतिथि देवो भवः' एवं 'वसुधैव कुटुम्बकम्' की संस्कृति से परिचित हुआ है, वहीं दूसरी ओर वैश्विक स्तर पर भारत का कद भी बढ़ा है।

सीएम धामी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत की वैश्विक नेतृत्व क्षमता को पूरी दुनिया ने देखा। नई दिल्ली घोषणा पत्र पर सभी सदस्य देशों की सहमति बहुत बड़ी और ऐतिहासिक उपलब्धि है।
भारत की पवित्र भूमि से ही अफ्रीकी यूनियन को भी G-20 का नया सदस्य बनाए जाने की घोषणा की गई। आर्थिक विकास के भारतीय एजेंडे पर सदस्य देशों द्वारा मुहर, मोदी के कुशल और मज़बूत नेतृत्व के कारण ही संभव हुआ है।
सनातन के उद्घोष "वसुधैव कुटुंबकम्" और भारतीय संस्कृति व समृद्धशाली विरासत को भी पूरी दुनिया ने देखा। पूरे विश्व के कल्याण का चिंतन इस समिट का आधार है और प्रधानमंत्री के कुशल निर्देशन में यह पूरी तरह सफल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications