राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल विस्तार कार्य का शिलान्यास 14 को होगा, पीएम के आने की संभावना
राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल के निर्माण में लगभग 446 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसका शिलान्यास 14 अक्टूबर को होगा। शिलान्यास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ सकते हैं। इसको लेकर एयरपोर्ट
ग्वालियर,16 सितंबरः राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल के निर्माण में लगभग 446 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसका शिलान्यास 14 अक्टूबर को होगा। शिलान्यास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ सकते हैं। इसको लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने तैयारी शुरू कर दी है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय पीएम के हाथों शिलान्यास करवाना चाहते हैं। हालांकि इस मामले में अभी अधिकृत तौर पर कोई भी अफसर बोलने को तैयार नहीं है। लेकिन नागरिक उड्डयन मंत्रालय से जुड़े अफसरों ने पीएम के हाथों एयरपोर्ट विस्तार का शिलान्यास कराने के संकेत दिए हैं।
अब अफसरों ने शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं। शिलान्यास कार्यक्रम में नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर व प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद रह सकते हैं। हालांकि इस कार्यक्रम में कौन-कौन वीआईपी शामिल होगा। इसकी अभी अधिकृत रूप से सूचना नहीं जारी की गई।
शिलान्यास कार्यक्रम में 10 हजार से ज्यादा लोग हो सकते हैं शामिल
एयरपोर्ट के शिलान्यास कार्यक्रम में 10 हजार से ज्यादा लोगों के शामिल होने का अनुमान है। इसके लिए भव्य कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी चल रही है। विस्तारित एयरपोर्ट परिसर पर ही शिलान्यास कार्यक्रम होगा। पहले एयरपोर्ट पर शिलान्यास कार्यक्रम में केवल अतिथियों को शामिल होना था। जबकि सभा मेला मैदान में आयोजित होना थी। लेकिन अब भव्य कार्यक्रम एयरपोर्ट परिसर पर ही होगा।
टर्मिनल बिल्डिंग पर 240 करोड़ व एप्रन एरिया में 30.40 करोड़ खर्च होंगे
एयरटर्मिनल की नई बिल्डिंग पर लगभग 240 करोड़ रुपए खर्च होंगे। यह काम केपीसी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड हैदराबाद ने शुरू कर दिया है। वही एप्रन एरिया के निर्माण में 30.40 करोड़ रुपए खर्च होंगे। एप्रन एरिया के निर्माण की जिम्मेदारी एनएससी प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली को दी गई है। दोनों को वर्क आॅर्डर पहले ही जारी हो चुके हैं। साथ ही एजेंसी ने निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications