पूर्व विधायक पुरुषभान के परिवार ने थामा JJP का साथ, अजय चौटाला ने किया स्वागत
जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अजय सिंह चौटाला ने कहा कि सभी को पूरा मान-सम्मान मिलेगा।
फरीदाबाद, 3 सितंबर: जननायक जनता पार्टी को फरीदाबाद में उस समय बड़ी सफलता मिली जब पूर्व विधायक स्वर्गीय पुरुषभान के सुपुत्र कुलदीप और संदीप ने अपने परिवार तथा समर्थकों सहित जेजेपी में शामिल होने की घोषणा की। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अजय सिंह चौटाला ने पार्टी का पटका पहनाया और पार्टी में उनका स्वागत किया। इस दौरान जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अजय सिंह चौटाला ने कहा कि सभी को पूरा मान-सम्मान मिलेगा।

कौन-कौन हुआ जेजेपी में शामिल
पार्टी में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व चेयरमैन चौधरी जगेन्दर, सुल्तापुर के पूर्व सरपंच रणवीर,खटका गांव के पूर्व सरपंच इंद्राज, कुशक गांव के पूर्व सरपंच राजू,गुलावद गांव के पूर्व सरपंच रामपाल,सलोटी गांव के पूर्व सरपंच चौधरी चंदर, फुलवाडी गांव के पूर्व सरपंच देशराज, पूर्व सरपंच सरजीत,नाई नगला गांव के चौधरी बेगराज नंबरदार, इंडरी गांव के पूर्व सरपंच चौधरी ओमप्रकाश, पावटा गांव के पूर्व सरपंच चौधरी जनकी प्रमुख रूप से शामिल हैं । कब विधायक रहे थे पुरूषभान बता दें कि स्वर्गीय पुरूषभान 1991 में कालका से विधायक रहे थे।
कब विधायक रहे थे पुरूषभान
बता दें कि स्वर्गीय पुरूषभान 1991 में कालका से विधायक रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications