पंजाब: पूर्व डिप्‍टी CM सुखबीर बादल SIT के सामने हुए पेश, जानिए क्‍या है मामला

कोटकपूरा। पंजाब में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष व पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल बुधवार को 2015 के कोटकपूरा पुलिस फायरिंग मामले की जांच कर रहे पंजाब पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) के सामने पेश होने पहुंचे। सुखबीर सिंह बादल को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एल के यादव के नेतृत्व में एसआईटी ने तलब किया था। इस मामले पर, शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि पार्टी नेताओं ने 2015 की बेअदबी से संबंधित घटनाओं की जांच में हमेशा पूरा सहयोग किया है। इससे पहले अकाली दल ने आप सरकार पर अपनी 'विफलताओं' से ध्यान हटाने के लिए बेअदबी की घटनाओं के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया था।

Former Deputy CM of Punjab Sukhbir Badal appeared to SIT in Kotkapura case

बता दें कि कोटकपूरा फायरिंग के समय सुखबीर बादल पंजाब के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री थे। इससे पहले एसआईटी ने 30 अगस्त को सुखबीर को तलब किया था मगर वह पेश नहीं हुए थे। शिअद का कहना था कि सुखबीर को समन नहीं दिया गया था। 2015 बहिबल कलां पुलिस फायरिंग की घटना की जांच कर रही एक अन्य एसआईटी ने छह सितंबर को सुखबीर बादल से पूछताछ की थी। सुखबीर सिंह बादल बुधवार सुबह करीब 11 बजे पंजाब पुलिस अधिकारी संस्थान पहुंचे। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता और समर्थक भी संस्थान के बाहर जुटे। उन्होंने आप सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हालांकि पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी थी।

शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि पार्टी नेताओं ने 2015 की बेअदबी से संबंधित घटनाओं की जांच में हमेशा पूरा सहयोग किया है। इससे पहले अकाली दल ने आप सरकार पर अपनी 'विफलताओं' से ध्यान हटाने के लिए बेअदबी की घटनाओं के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+